नारायणपुर //// आज शाम 5:00 बजे के आस पास नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए डीआरजी के जवानों से भरी बस को आईडी बम ब्लास्ट करके उड़ा दिया विस्फोट इतना शक्तिशाली था की बस के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर 5 फुट से अधिक गहरा गड्ढा रोड पर बन गया है इस घटना में बस चालक सहित DRGके 3 जवान घटनास्थल पर ही शहीद हो गए बस में कुल 18 जवान सवार थे जो रोटिन गस्त लगाकर नारायणपुर जिला आ रहे थे तभी कड़ेनार के घने जंगलों के पास लगाई गई डेटोनेटर आईडी को ब्लास्ट कर नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है इनमें घायलों जवानों की संख्या 15 बताई जा रही है उसमें से भी तीन जवानों की हालत काफी गंभीर है उन्हें रायपुर हेलीकॉप्टर से रेफर कर दिया गया है घटना की जानकारी मिलते ही बस्तर संभाग के आईजी सुंदरम नारायणपुर जिला पहुंच गए हैं
घटना की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से नारायणपुर जिले से कोर्स घटनास्थल को भेजा गई और तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायल जवानों को नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल में प्राथमिकी चिकित्सा होने के बाद जो अति गंभीर घायल जवान थे उन्हें हेलीकॉप्टर के द्वारा रायपुर के लिए रवाना कर दिया गया है जो कम घायल थे उनका इलाज वही चल रहा है|
इस दर्दनाक घटना पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनसूया उइके शहीद जवानों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि जवानों की तत्काल प्रभाव से मेडिकल सुविधा प्रशासनिक अधिकारी पहुंचाएं

हाल ही में अखबारों में छपा था कि नक्सली शांति वार्ता के लिए तैयार हैं इस पर बस्तर आईजी ने कहा था कि यह ध्यान भड़काने वाला बयान है जो अखबारों में छपा है हम सतर्क हैं लेकिन जानकारों का कहना है कि गश्त के वक्त जवान न तो मोटरसाइकिल का उपयोग करेंगे ना चार पहिया वाहन का ना ही सड़क के बीचो-बीच चलेंगे इस सख्त गाइडलाइंस के बावजूद अक्सर देखा गया है कि बड़े हादसों में इन गाइडलाइनओं का पालन नहीं किया जाता और बड़े हादसे हो जाते हैं |




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments