दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव

Anil Choubey 20-09-2026 19:09:40


गुवाहाटी/अहमदाबाद, 20 सितंबर, 2026///  असम के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने आज निचले असम के धुबरी जिले के छपार में अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) के 3,200 मेगावाट अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट (यूएसटीपीपी) की आधारशिला रखी।

48,000 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट से निर्माण के दौरान 20,000 तक नौकरियां और प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद करीब 5,000 नौकरियाँ मिलने की उम्मीद है। इससे असम की पावर उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, इंडस्ट्री लीडर्स, स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधि और अदाणी ग्रुप के डायरेक्टर  जीत अदाणी शामिल हुए।

छपार प्लांट असम में 63,000 करोड़ रुपए के पावर निवेश का हिस्सा है, जिसे दिसंबर 2030 से चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल निवेश 80,000 करोड़ रुपए से ज्यादा होगा। कई प्रोजेक्ट्स अब सिर्फ घोषणा से आगे बढ़कर जमीन पर काम की दिशा में हैं और अगले तीन से चार वर्षों में असम में नौकरियाँ, इंफ्रास्ट्रक्चर और नए आर्थिक अवसर पैदा करेंगे। थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट से स्थानीय ठेकेदारों, सप्लायर्स, ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए भी मौके बनेंगे। इससे वे असम में अदाणी ग्रुप के बढ़ते वेंडर नेटवर्क से जुड़कर अपना काम आगे बढ़ा सकेंगे।

असम के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “असम तेजी से इस क्षेत्र के एनर्जी हब के रूप में उभर रहा है और कई बड़े एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया जा रहा है। 3,200 मेगावॉट का छपार प्रोजेक्ट एडवांटेज असम इन्वेस्टर समिट 2.0 से पैदा हुए भरोसे का एक बड़ा नतीजा है। करीब 48,000 करोड़ रुपए के निवेश वाला यह प्रोजेक्ट असम में अब तक के सबसे बड़े एकल निवेशों में से एक होगा। इससे बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही राज्य को बढ़ी हुई आर्थिक गतिविधियों और एसजीएसटी से फायदा होगा, जबकि स्थानीय इंडस्ट्री और कारोबारों को इस नए इकोसिस्टम का हिस्सा बनने के मौके मिलेंगे।”

अदाणी ग्रुप के डायरेक्टर जीत अदाणी ने कहा, “आज असम के लिए एक नए और महत्वपूर्ण अध्याय की शुरुआत हो रही है। अदाणी पॉवर इस 3,200 मेगावॉट थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट में 48,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इससे घरों, कारोबारों और इंडस्ट्रीज को भरोसेमंद और किफायती बिजली मिलेगी। इस प्रोजेक्ट से नौकरियाँ भी पैदा होंगी और स्थानीय ठेकेदारों, सप्लायर्स और कारोबारों के लिए नए अवसर खुलेंगे। हमें असम में निवेश करने और राज्य की आर्थिक ग्रोथ का हिस्सा बनने पर गर्व है।”

उन्होंने असम की खास भौगोलिक स्थिति के बारे में भी बात की, जो राज्य को भारत के लिए एक “बैटरी” बना सकती है और देश की भविष्य की ग्रोथ को ताकत दे सकती है।

छपार प्लांट में 800 मेगावाट की चार यूनिट्स होंगी और इसमें अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें ज्यादा एफिशिएंसी वाले सिस्टम और आधुनिक पर्यावरण सुरक्षा उपाय होंगे।

शुरू होने के बाद यह प्लांट असम की घरेलू, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल जरूरतों के लिए भरोसेमंद और किफायती बिजली उपलब्ध कराएगा और राज्य के एनर्जी बेस को मजबूत करेगा।

63,000 करोड़ रुपए के पॉवर निवेश में करीब 48,000 करोड़ रुपए छपार प्लांट के लिए और करीब 15,000 करोड़ रुपए अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के जरिए 2,700 मेगावॉट की कुल क्षमता वाले दो पंप्ड स्टोरेज प्लांट्स (पीएसपी) के लिए हैं। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) असम में स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, जिससे राज्य के पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने में मदद मिल रही है।

एविएशन और सीमेंट के क्षेत्र में भी ग्रुप ने असम में बड़े निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। इसमें गुवाहाटी के लोकप्रिया गोपीनाथ बारदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एलजीबीआईए) का टर्मिनल 2 भी शामिल है, जो 22 फरवरी 2026 को शुरू हुआ। इससे राज्य की कनेक्टिविटी और इंडस्ट्रियल बेस को मजबूत करने में मदद मिली है।

अदाणी फाउंडेशन ने ऊपरी असम के शिवसागर और धेमाजी जिलों में बाढ़ से प्रभावित 8,000 से ज्यादा परिवारों तक भोजन, दवाइयां, स्वच्छता और हाइजीन से जुड़ी जरूरी चीजें पहुंचाई हैं। राज्य की राजधानी गुवाहाटी के आसपास फाउंडेशन का काम कामरूप ग्रामीण जिले के 19 गाँवों में शिक्षा, हेल्थकेयर, आजीविका, कम्युनिटी इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाइमेट एक्शन के क्षेत्रों में चल रहा है।

इसस…

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs