********* Congratulating
the NMDC board and employees, CMD Shri Sumit Deb, said “I am pleased to
announce that NMDC is growing at a fast pace and has set new production records
in the last quarter. NMDC’s performance will help boost country’s economy and
we are confident of continuing the good work in the coming years as well.”**
Hyderabad, 11 March, 2021 ///// NMDC’s Board decided to give interim dividend @ 776% for the year 2020-21 at its Meeting held on 11.03.2021. The interim dividend outgo would be Rs.2,274 crore, of which Rs1,553 crore would be the Government of India share.
NMDC being one of the top
performing PSEs of Government of India, has been giving rich dividends to
Government and its shareholders since 1991.
During the last 10 years NMDC has paid about Rs.23,288 crore as dividend to its shareholders of which Government of India share is about Rs18,536 crore. In addition to dividend, NMDC has also gone for buyback of shares in FY-21, amounting to Rs.1,378 crore of which Government of India received Rs.1,377 crores
एनएमडीसी ने वर्ष 2020-21 के लिए @ 776 % की दर से अंतरिम लाभांश घोषित
****** एनएमडीसी बोर्ड और कर्मचारियों को बधाई देते हुए, सीएमडी श्री सुमित देब ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एनएमडीसी तेज गति से बढ़ रहा है और अंतिम तिमाही में नए उत्पादन रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। NMDC के प्रदर्शन से देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और हम आने वाले वर्षों में भी अच्छे काम को जारी रखने के लिए आश्वस्त हैं। ”******
हैदराबाद, 12
मार्च, 2021 : एनएमडीसी के निदेशक मंडल ने 11-03-2021
को सम्पन्न अपनी बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए 776 % की दर से अंतरिम लाभांश देने का निर्णय लिया
है। अंतरिम लाभांश से कुल रूपए 2274 करोड़ की राशि का भुगतान होगा जिसमें से रूपए 1553 करोड़ भारत सरकार का हिस्सा होगा।
एनएमडीसी भारत सरकार के सर्वोत्तम
निष्पादक सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में से एक है तथा यह सरकार एवं अपने शेयर
धारकों को वर्ष 1991 से लाभांश की अच्छी राशि का भुगतान कर रहा है।
एनएमडीसी ने पिछले 10 वर्षों में अपने शेयर धारकों को लगभग 23288 करोड़ के
लाभांश का भुगतान किया है जिसमें से भारत सरकार का हिस्सा रूपए 18536 करोड़ रहा
है। लाभांश के अतिरिक्त एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2021 में रूपए 1378 करोड़ के
मूल्य के शेयरों की वापसी खरीद की है जिससे भारत
सरकार को रूपए 1377 करोड़ प्राप्त हुए हैं।
एनएमडीसी बोर्ड और
कर्मचारियों को बधाई देते हुए, सीएमडी श्री सुमित देब ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि
एनएमडीसी तेज गति से बढ़ रहा है और अंतिम तिमाही में नए उत्पादन रिकॉर्ड स्थापित
किए हैं। NMDC के प्रदर्शन से देश की
अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और हम आने वाले वर्षों में भी अच्छे काम को जारी
रखने के लिए आश्वस्त हैं। ”




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments