पिछले टेंडर की सेवा तिथि समाप्त होने के चक्कर में महतारी
एक्सप्रेस का रखरखाव नहीं हो रहा है एक्सप्रेस कबाड़ में तब्दील हो गई है सुविधा के हालत खराब
रायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वकांक्षी योजना
माहातारी एक्सप्रेस के टेंडर को पांचवी बार कॉल किया गया है , तीन बार सिंगल पार्टिसिपेंट के कारण डेट
आगे बढ़ी थी चौथी बार में तो दो पार्टियां थी
फिर भी निविदा को खोलने की बजाए 6 मार्च को सूचना
जाहिर का तिथि आगे बढ़ा दी तिथि को
बढ़ाते हुए 12 मार्च कर दी है टेंडर 25 मार्च को 3:00 बजे खोला जाएगा सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है
कि जुलाई 2021 में वर्तमान में जो कंपनी इस सेवा को प्रदान कर रही है का कार्यकाल
समाप्त हो रहा है ,सूत्र कहते हैं कि वर्तमान सेवा दाता टेंडर लेने की अनिच्छा जाहिर कर चुकी है , टेंडर किन कारणों से ओपन नहीं हो रहा है
को लेकर चिकित्सा जगत में चर्चा का विषय है माहतारी सेवा गांव गरीब के दुर्लभ स्थानों तक पहुंच रही थी और जरूरतमंद
बीमार महिलाओं को स्थानीय अस्पताल तक लाने का काम सुचारू रूप से कर रही है पिछले 5 साल से चल रहे इस
टेंडर की गाड़ियां रखरखाव के अभाव में कंडम हो रही हैं कहीं बैटरी नहीं है तो कहीं टायर नहीं है कहीं
बॉडी और दरवाजे हिल रहे हैं ,अभी जो
गाड़ियां इस सुविधा को देने लगीं हैं वो भगवान भरोसे ही हैं \
महतारी एक्सप्रेस के
टेंडर को लेकर जब अधिकारियों से पूछा गया कि बार-बार टेंडर क्यों पोस्टपोन हो रहा है तो उनका कहना था कि हमारे पास जुलाई
तक का सफीसेट समय है जब तक माकूल पार्टियां टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगी तब तक तो हम बेहतर प्रतिस्पर्धा के लिए
टेंडर की डेट बढा ही सकते हैं, टेंडर शर्तों के अनुसार यह हमारा अधिकार
भी है बात तो बिल्कुल पते की कही है कि यह
उनका अधिकार है लेकिन टेंडर की बढ़ती हुई तिथियों को लेकर राजनीतिज्ञों और
चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच में कुतूहल का माहौल बना हुआ है अलग-अलग ग्रुप अपने अपने हिसाब से टेंडर
ना होने की मनगढ़ंत दलीलें पेश कर रहे हैं
इसमें सबसे दिलचस्प मामला यह है कि इस टेंडर को लगातार वहीं एक कंपनी भर रही
हैं जिसके पास वर्तमान में 108 एंबुलेंस का भी काम है लेकिन इस बार टेंडर में 2 प्रतियोगी थे एक रायपुर से वाही दूसरा पटना विहार से टेंडरकरता थे को लग रहा था कि इस बार कोई कारण नहीं है कि
टेंडर की तिथि बढ़ाई जा सके ,लेकिन 6 मार्च को जैसे ही टेंडर बढ़ाने की सूचना
वेबसाइट पर वायरल हुई वैसे ही चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है अब देखने वाली बात है कि 25 तारीख को टेंडर खुलेगा या फिर आगे बढ़ा
दिया जाएगा इस टेंडर की रस्साकशी में महतारी एक्सप्रेस की बाड़ी मुफ्त में खराब हो रही हैं




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments