दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

औषधीय गुणों से भरपूर ओडिशा का काला मक्का

Anil Choubey 09-03-2021 19:42:50


सिर्फ किओझर में ही पैदा होता है 

अनिल चौबे 

“”””काले रंग के मक्के को हमने भी पहली बार देखा है . इसके विकास के लिए जो संभव हो सकेगा, किया जाएगा। वाकई, यह ओडिशा राज्य व देश के लिए दुर्लभ प्रजाति की फसल है। ‘’’’’’ >श्रीधर कुमार दास,उप निदेशक, कृषि विभाग,  जिला किओझर

सिर्फ ओडिशा में होती है औषधीय गुणों से भरपूर मक्के की खेती  सरकार व बाजार का समर्थन नहीं मिलने से घट रहा खेती का रकबा

***********वैसे तो मक्के का रंग पीला होता है लेकिन ओडिशा में पैदा होता है काला मक्का। यह मक्का शायद ही देश के किसी और कोने में देखने को मिलता हो पर इस दुर्लभ श्रेणी की फसल का अस्तित्व खतरे में दिख रहा है। अब सिमटकर आठ-दस परिवार ही इसकी खेती कर रहे हैं। ऐसे में आशंका बलवती होने लगी है कि यदि इसकी उपेक्षा इसी तरह से होती रही तो कहीं यह सिर्फ इतिहास में ही सिमट कर न रह जाये। इसलिए इस फसल को बचाने की गुहार तेज होने लगी है। ************

कहां होती है खेती :

ओडिशा के किओझर जिले के बास्कोपाल ब्लाक की तलकन्यासारी कुमुड़ी पंचायत में उपरोजागर गाँव  की पहाड़ियों पर काले रंग के मक्के की खेती होती है। पहले तो यह बड़े पैमाने पर होती थी लेकिन बाजार या सरकार से समर्थन नहीं मिलने के कारण इसकी उपज को लेकर लोगों में उत्साह कम होता जा रहा है। अब मधु सेनापति, केन्दु सेनापति व अमीन सेनापति सहित आठ से दस आदिवासी परिवार ही इसकी खेती कर रहे हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर :

काले रंग का मक्का औषधीय गुणों के लिए खास तौर से जाना जाता है। इसका स्वाद भी अच्छा होता है। स्थानीय लोगों की मानें तो पेट दर्द होने पर इसका खीर बनाकर खाया जाता है, जिससे मरीज को आराम हो जाता है। इसके साथ ही गठिया व अन्य रोगों में भी यह लाभदायक होता है।

कब होती है फसल :

अमूमन हर साल मई-जून महीने में (रज संक्रांति के बाद) इसे लगाया जाता है। कार्तिक महीने में इसकी फसल काटी जाती है। आम तौर पर इसकी खेती उसी तरह से की जाती है जैसे पीले मक्के की। बारिश के पानी से ही इसकी सिंचाई हो जाती है।

क्या है किसानों की चिंता :

काले मक्का की खेती करने वाले किसान इसके घटते रकबे (क्षेत्रफल) और सरकार से प्रोत्साहन नहीं मिलने से परेशान हैं। उनका कहना है कि कहीं आने वाले दिनों में इस प्रजाति का मक्का विलुप्त नहीं हो जाए। वे चाहते हैं कि सरकार की ओर से उन्हें खेती के लिए मदद दी जाए और इसे दुर्लभ किस्म की फसल मानते हुए इसके संरक्षण का उपाय हो। वे फसल बेचने के लिए अच्छा बाजार उपलब्ध करवाने की भी मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि इसे बचाना है तो मुहिम चलानी होगी।



Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs