दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

स्वयं की सतर्कता ही सुरक्षा का आधार : प्रदीप टंडन

Anil Choubey 08-03-2021 19:03:11


प्रत्येक व्यक्ति ईमानदारीपूर्वक अपना दायित्व निभाए, दुर्घटना नहीं होगीः तगई

हमारे कारखाने को दुर्घटनामुक्त रखना हम सभी की जिम्मेदारीः राकेश गुप्ता

रायपुर, 8 मार्च 2021 – जाने-माने उद्योगपति श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपीएल) के प्रेसिडेंट श्री प्रदीप टंडन ने आज कहा कि सतर्कता ही सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति पूरा ध्यान लगाकर अपना काम करे तो दुर्घटना नहीं होगी। श्री टंडन आज यहां जेएसपीएल-मशीनरी डिवीजन के हेरिटेज पार्क में नेशनल सुरक्षा सप्ताह की समाप्ति पर कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें सतर्कता का वरदान दिया है। कोई भी आशंका हो तो शरीर को पूर्वाभास हो जाता है। प्रत्येक व्यक्ति को कुछ न कुछ व्यक्तिगत समस्या होती है लेकिन हमें काम करते वक्त उन समस्याओं को अपने दिमाग से निकाल देना चाहिए और अपना ध्यान पूरी तरह काम पर केंद्रित रखना चाहिए, जिससे न सिर्फ हम अपनी बल्कि अपने साथियों और संस्थान की भी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

                        इस अवसर पर प्लांट हेड श्री अरविंद तगई ने कहा कि काम करने वाला प्रत्येक व्यक्ति कारखाना प्रबंधक है इसलिए सुरक्षा के प्रति हम सभी का व्यक्तिगत दायित्व है। जब एक व्यक्ति कारखाने में काम करता है तो उसकी निगाहें छह दिशाओं में होनी चाहिए। हम जब पूरी ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे तो निश्चित रूप से हम अपने कार्यस्थल को दुर्घटना मुक्त बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। कारखाना प्रबंधक श्री राकेश गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि हमें अपने कार्यस्थल की सुरक्षा और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना चाहिए। व्यक्तिगत अनुशासन से ही सामूहिक दायित्व की भावना आती है। उन्होंने कहा कि अति-आत्मविश्वास भी दुर्घटना का कारण बनता है इसलिए निर्धारित मानदंडों को अपनाकर हम सदैव सुरक्षित रह सकते हैं। इस अवसर पर मशीनरी डिवीजन के समेकित गुणवत्ता प्रबंधन अधिकारी मनीष राज, मानव संसाधन विभाग के प्रमुख सूर्योदय दुबे, सुनील गुप्ता, शैलेंद्र प्रसाद आदि ने भी सुरक्षा मानकों पर अपने विचार रखे।

काम के दौरान ऐसे करें सुरक्षा कारखाने में काम करने के दौरान कैसे सुरक्षा बरतें, इस पर कारखाना सुरक्षा विभाग की टीम ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। नाटक में दिखाया गया कि दो व्यक्ति मशीन पर काम कर रहे हैं और उनमें से एक को घर से फोन आ जाता है, फिर उसका ध्यान घर की समस्याओं में उलझ जाता है और उसका ध्यान काम से हट जाता है। उसी समय उसका साथी हादसे का शिकार हो जाता है, जिसकी मदद करने की भी स्थिति में वह नहीं था। इस नाटक की प्रस्तुति दिलीप, शशि, ओमप्रकाश और चूड़ामणि ने की।

                               सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रमों में अव्वल आने वालों को इनाम सुरक्षा सप्ताह के दौरान नारा लेखन, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 388 कर्मचारियों ने भाग लिया जिनमें अव्वल आने वालों को पुरस्कृत किया गया। ये हैं प्रशांत लाल वर्मा, चंद्रभान, राजेंद्र कुमार, किशोर कुमार वर्मा, संतोष नाविक, कमलेश कुमार मिश्रा, प्रभात कुमार सिंह, गिरधारी लाल निषाद, तेजराम जायसवाल, दीपक शर्मा, नवीन कुमार राय, सुश्री उर्मिला लिल्हारे, आयुष प्रीत, अनिल कुमार राय, पीयूष कुमार राय, रमेश कुमार पैगम्बर, दिनेश कुमार सिन्हा, पवन कुमार देवांगन, पिंकू यादव, एसएन राव, जे. सुरेश बाबू, मिलऊ राम, मुकेश साहू, रणजीत ठाकुर, अबरार आलम, प्रकाश राव, आशुतोष सिंह, बालयोगेश्वर प्रसाद, गिरिजा शंकर, अमर सिंह, अमल बरुआ, विजय साहू, रुशी यादव, अजय वर्मा और दिलीप।

 

 

 

 

 

 


Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs