दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

NMDC APPRECIATES WOMEN'S CONTRIBUTION TO THE ORGANIZATION ON INTERNATIONAL WOMEN'S DAY>> Sumit Deb, CMD, NMDC

Anil Choubey 08-03-2021 18:59:41


NMDC SALUTES THE SPIRIT OF WOMEN ON IWD 2021

Hyderabad 8th March, 2021: Women play a significant role in the progress of society and NMDC, the country's largest Iron Ore producer, celebrated this thought on International Women's Day at Hyderabad, by felicitating two achievers from diverse fields – Smt. Kinnera Murthy and Ms. Cholleti Sahajasri.  

 

                                   Speaking on the occasion Chief Guest, Smt. Kinnera Murthy, Strategy Consultant & Former Dean, ASCI, said, “The COVID situation has hit many people hard and it is our duty to empower women and help them get back to employment. We must go beyond our limits to help each other and normalise women participation in all spheres.”

 

                              Motivating the women employees on this occasion Shri Sumit Deb, CMD, NMDC, said “Last year was difficult for all of us due to Covid-19, but we pulled through because of our resilience and ability to work together. Women are indispensable to NMDC, based purely on their achievements and it is my pleasure to appreciate their contribution to this organisation. The UN’s theme of ‘Women in Leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world’ to celebrate the tremendous effort of women during the crisis and road to recovery, will help us celebrate the decisiveness, effectiveness and compassion demonstrated by women this whole year. We were witness to this ingenuity and empathy first-hand, and I am glad to be a part of such an organisation. We at NMDC want to ensure women everywhere have a journey which is equal and empowered.”       

 

                         The functional directors of NMDC Shri P.K. Satpathy, Director (Production), Shri Somnath Nandi, Director (Technical), were present and also emphasised the importance of women in every sphere of life and how women were the stronger force during the crisis of COVID-19. They focused on preparedness for women employment in mining sector in the future.

 

                     Ms. Cholleti Sahajasri, First Woman International Chess Master from Telangana, said “The credit of my achievements goes to my parents and my teachers for guiding and inspiring me to participate in various sports activities. Their support has been of great help to me to balance all the stress and I request all the parents to believe in their children and look after their physical and mental health. I request here to encourage their children to participate in co-curricular activities along with their studies.”

 

                            NMDC also distributed COVID-19 kits, water bottles and fruits to around 150 under privileged girls in the Radha Kishan Home at Nanal Nagar, Hyderabad. NMDC also provides opportunities for women through CSR programmes such as Balika Shiksha Yojana and empowers them through skill development programmes. NMDC started programmes like ‘Umang’ to create awareness among women and young girls to counter poor and menstrual hygiene practices in the tribal areas.

 

                                   The event ended with various indoor games and cultural programmes performed by women employees and apprentice girls. NMDC directors presented special mementos to the women participants.


<!--[if !supportLineBreakNewLine]-->

महिलाएं विशुद्ध रूप से अपनी क्षमता के आधार पर एनएमडीसी का अविभाज्‍य अंग हैं>>>  सु‍मित देब, अध्‍यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एनएमडीसी

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर एनएमडीसी महिलाओं की भावनाओं को नमन संगठन में उनके योगदान की सराहना करता है 

हैदराबाद, 8 मार्च, 2021 : समाज के विकास में महिलाएं महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा देश के सबसे बड़े लौह उत्‍पादक एनएमडीसी ने इसी भावना के साथ आज अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हैदराबाद में दो विभिन्‍न क्षेत्रों में ख्‍याति प्राप्‍त  महिलाओं - श्रीमती किन्‍नेरा मूर्ति तथा सुश्री चोलेटी सहजश्री का सम्‍मान किया।

                       इस अवसर पर बोलते हुए मुख्‍य अतिथि श्रीमती किन्‍नेरा मूर्ति, कार्यनीतिक सलाहकार तथा भूतपूर्व डीन, एएससीआई ने कहा कि "कोविड की परिस्थितियों ने अनेक लोगों को मुश्किलों में डाला है तथा यह हमारा कर्तव्‍य है कि हम महिलाओं को सशक्‍त बनाएं तथा रोजगार पुन: प्राप्‍त करने में उनकी सहायता करें। हमें सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को सामान्‍य बनाने तथा परस्‍पर सहायता प्रदान करने के लिए अपनी सीमाओं से परे बढ़ना होगा।"

                   सु‍मित देब, अध्‍यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एनएमडीसी ने इस अवसर पर महिलाओं को प्रोत्‍साहित करते हुए कहा कि "कोविड-19 के कारण विगत वर्ष हम सबके लिए कठिनाइयों से भरा था परंतु  चुनौतियों का सामना करने तथा मिलजुल कर कार्य करने की हमारी क्षमता के कारण हम इससे आगे निकल पाए हैं। महिलाएं विशुद्ध रूप से अपनी क्षमता के आधार पर एनएमडीसी का अविभाज्‍य अंग हैं तथा इस संगठन में उनके योगदान की सराहना करते हुए मुझे हर्ष हो रहा है। संयुक्‍त राष्‍ट्र की थीम "महिला नेतृत्‍व : कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्‍य को प्राप्‍त करना" संकट के दौरान तथा संकट के बाहर आने के मार्ग के दौरान महिलाओं द्वारा किए गए प्रशंसनीय प्रयासों तथा इस वर्ष उनके द्वारा प्रदर्शित निर्णय क्षमता, प्रभावशालिता तथा करूणा की भावना का सम्‍मान प्रदान का अवसर प्रदान करती है। इस दौरान हमने उनकी सरलता तथा संवेदना को देखा है और मैं ऐसे संगठन का एक हिस्‍सा होने पर हर्ष का अनुभव कर रहा हूं। एनएमडीसी में हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि महिलाओं को प्रत्‍येक क्षेत्र में समान अवसर मिलें तथा उनका सशक्तिकरण हो।"

                        इस अवसर पर एनएमडीसी के कार्यकारी निदेशकगण श्री पी.के. सतपथी, निदेशक (उत्‍पादन) तथा श्री सोमनाथ नंदी, निदेशक (तकनीकी) भी उपस्थित थे और उन्‍होंने भी जीवन के प्रत्‍येक क्षेत्र में महिलाओं के महत्‍व पर बल दिया तथा यह बताया कि किस प्रकार कोविड-19 संकट के दौरान महिलाएं अधिक सशक्‍त रहीं। उन्‍होंने भविष्‍य में खनन क्षेत्र में महिलाओं के नियोजन पर ध्‍यान केंद्रित करने के लिए कहा।

                        सुश्री चोलेटी सहजश्री, तेलगांना की प्रथम महिला अंतर्राष्‍ट्रीय चेस मास्‍टर ने कहा कि "मेरी उपलब्‍धियों का श्रेय मेरे माता-पिता तथा मेरे शिक्षकों को जाता है जिन्‍होंने विभिन्‍न खेलों में प्रतिभागिता के लिए मेरा मार्गदर्शन किया तथा प्रोत्‍साहित किया। उनका समर्थन मुझे अपने सभी तनावों को दूर करने में अत्‍यंत सहायक रहा तथा मैं सभी बच्‍चों के माता-पिता से अनुरोध करती हूं कि अपने बच्‍चों पर विश्‍वास रखें तथा उनके शारीरिक एवं मा‍नसिक स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। मैं यहां यह भी अनुरोध करना चाहूंगी कि बच्‍चों को अध्‍ययन के साथ अन्‍य क्रियाकलापों में भी प्रतिभागिता के लिए प्रोत्‍साहित करें।"

                              एनएमडीसी ने नानल नगर, हैदराबाद में राधाकिशन होम में लगभग 150 वंचित बालिकाओं को कोविड-19 की किट, पानी की बोतलें तथा फल भी वितरित किए। एनएमडीसी बालिका शिक्षा योजना जैसे  अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्‍यम से महिलाओं को अवसर प्रदान करता है तथा कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्‍यम से उनका सशक्तिकरण करता है। एनएमडीसी ने जनजातीय क्षेत्रों में महिलाओं तथा युवतियों के मध्‍य अस्‍वस्‍थ महावारी पद्धतियों को दूर करने एवं जागरूकता लाने के लिए 'उमंग' जैसे कार्यक्रम प्रारंभ किए हैं।

                            कार्यक्रम का समापन विभिन्‍न इंडोर खेलों तथा महिला कर्मचारियों एवं अप्रेंटिस युवतियों द्वारा सांस्‍कृतिक  कार्यक्रमों के प्रस्‍तुतीकरण के साथ सम्‍पन्‍न हुआ। एनएमडीसी के निदेशकों ने महिला प्रतिभागियों को विशेष स्‍मृति चिह्न प्रदान किए।

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs