बारह वर्षीय गुरसिमर भाटिया 10 मीटर एयर पिस्टल श्रेणी में क्वालिफाई करने के बाद कोविड गाईड लाइन के चलते प्रतिनिधित्व से चूकीं
राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का समापन ईस्ट ज़ोन हेतु चयनित 25 महिलाएं एवंं 19 पुरुष वर्ग के खिलाड़ी करेंगे छ.ग. का करेंगे प्रतिनिधित्व
ईस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयनित निशानेबाज
स्वप्निल ऋषि, संकेत सैमुअल, अभिषेक, मोहम्मद फैजान नय्यर, शशांक सैमुअल, मोनिका शर्मा, आशमा परवीन कुरैशी, शिखर सैमुअल, नितिन बारा, वैभव चंद्राकर, रैहान सिद्दीकी, मानस कनोजे, मानवेंद्र अनुराग शर्मा, हुमा यूनुस, शिवानी बाबर, रंजना ध्रुव, अदविका नितिन सहाय, शिवम चौधरी, कृष्ण कश्यप, खुशी चौधरी, सुनिश्का कुमार, कायनात खमर शरीफ, चंचल साहू, कुशाग्रदेव सिंह परिहार, अंजल गगन जंवर, हर्ष प्रताप परिहार, यशस्वी सिंह, प्रांजू श्री सोमानी, आनंद गोयल, विक्रम सिंह सिसोदिया, हरमन सिंह संधु, पृथ्वी राव महादिक, आशीष कुमार सिंह, राकेश कुमार, हर्षलता पोर्टे, सपना सोनी, रिया गौतम, श्रीमती चितवन सिंह, उदित दुबे, सादिया यूनुस, प्रिया राजे सिंह, जेनीफर सुता, अक्षत शुक्ला, गुरसिमर कौर भाटिया
रायपुर,07/03/21 रविवार । छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल
एसोशिएशन द्वारा राज्य स्तरीय उन्नीसवीं निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा
गया। संघ के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए इस प्रतियोगिता के
अंतर्गत आने वाली विभिन्न स्पर्धाओं की अलग-अलग श्रेणियों में होने वाले खेल के
बारे में रोचक जानकारियां दी। कुल 69 इवेंट्स में कुल 44 प्रतिभागियों को खेलने की
अनुमति होगी।
इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जिन्दल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड
द्वारा प्रायोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोशिएशन तथा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस निशानेबाज़ी
राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में कुल 234 प्रतिस्पर्धियों ने भाग लिया।
निशानेबाजी
प्रतिस्पर्धा का आयोजन वार्षिक सत्र के आधार पर 27 फरवरी से 7 मार्च 2021 तक किया
गया। यह आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कौतूहल भरा रहा है l इसी लय में इन खेलों की इस बार रोचकता में
वेट्रन तथा बच्चों की विभिन्न श्रेणीबद्ध 22 बोर राइफल, एयर राइफल, एयर पिस्टल की प्रतियोगीताएं विशेष रहीं । इस
प्रतियोगिता के तहत ईस्ट जोन में जो क्वालीफाई होंगे उनका चयन नेशनल के लिए हो
जाएगा । इस ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता का आयोजन अप्रैल में कोलकाता में तय है।
संघ के महासचिव राकेश
गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस प्रतियोगिता का आयोजन 2002 से किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस
बार भी उन्नीसवीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन माना कैंप स्थित
चतुर्थ सशस्त्र बल बटालियन में किया गया । उन्होंने इस हेतु चौथी बटालियन के
निरंतर सहयोग की प्रशंसा की तथा धन्यवाद भी किया । महिला और पुरुष व आयु के अनुसार
अलग अलग प्रतियोगिता में बटालियन के इस क्षेत्र के अविस्मरणीय सहयोग से खिलाडियों
को मिलने वाले लाभ को बताया। इस प्रतियोगिता को खिलाड़ी भारतीय राष्ट्रीय रायफल
संघ के निर्धारित मापदंडों को ध्यान रख स्कोर बना कर जिनका चयन ईस्ट जोन शूटिंग
चैम्पियनशिप में हुआ है, बधाईयाँ दी एवं शेष को कहा कि आगे होने वाली प्रतिस्पर्धाओ के लिए
स्वयं को स्वस्थ रह कर अतिरिक्त तैयारी करने कहा ।
निलेश टी.शाह, कारखाना प्रमुख जिन्दल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड
रायपुर, ने खिलाडियों तथा आयोजकों को बधाई दी। आशुतोष
जी आई पी एस ने कोविड के अवसर पर इतनी अच्छी संख्या में प्रतिभागी होने पर बधाईयाँ
दीं।
यह आयोजन प्रतिवर्ष की तरह
इस वर्ष भी हो रहा हैl इस प्रकार इन खेलों की रोचकता में 22 बोर राइफल, एयर राइफल, एयर पिस्टल की प्रतियोगीताएं आयोजित की जाएगी।
संघ के महासचिव राकेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस प्रतियोगिता का आयोजन 2002 से लगातार किया
जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्नीसवीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी
प्रतियोगिता का आयोजन माना कैंप स्थित चतुर्थ सशस्त्र बल बटालियन में किया गया।इस
प्रतियोगिता के तहत ईस्ट जोन में जो क्वालीफाई होंगे उनका चयन ईस्ट ज़ोन में खेलने
के लिए हुआ है। इस ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 14 मार्च तक कोलकाता, पश्चिम बंगाल में होगा।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments