दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

अनए कैडमी रोड सेफ्टी वलर्ड सीरीज : सहवाग का तूफानी अर्धशतक, इंडिया लेजेंड्स की लगातार तीसरी जीत

Anil Choubey 06-03-2021 09:16:47


रायपुर,//////  सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (नाबाद 80 रन, 35 गेंद, 10 चौके, 5 छक्के) के तूफानी अर्धशतक की मदद से इंडिया लेजेंड्स टीम ने शुक्रवार को यहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए अनएकैडमी रोड सेफ्टी वलर्ड सीरीज मुकाबले में बांग्लादेश लेजेंड्स को 10 विकेट से हरा दिया। इस टूर्नामेंट में इंडिया लेजेंड्स की यह लगातार तीसरी जीत है।

                        टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश लेजेंड्स ने 109 रन बनाए। जबाव में खेलते हुए इंडिया लेजेंड्स ने 20 गेंदों पर पचासा लगाने वाले सहवाग और सचिन तेंदुलकर (नाबाद 33 रन, 26 गेंद, 5 चौके) ने के बीच पहले विकेट के लिए हुई 10.1 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

                        भारतीय पारी की धमाकेदार शुरुआत हुई। इस टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक लगाने के दौरान सहवाग ने मोहम्मद रफीक द्वारा फेंके गए पहले ही ओवर में 19 रन बटोरे। इस ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगा।

                       इसके बाद सहवाग ने मोहम्मद शरीफ द्वारा फेंके गए दूसरे ओवर में भी 10 रन जुटाए। तीसरा ओवर आलमगीर कबीर लेकर आए और इस बार सचिन तेंदुलकर ने दो चौकों सहित 10 रन   दोनों ने चार ओवर में ही 50 रनों की साझेदारी कर ली। इसके बाद दोनों ने 8.5 ओवरों में 100 रनों की साझेदारी पूरी की। सहवाग ने छक्के के साथ अपनी को जीत दिलाई। इससे पहले, टास जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश लेजेंड्स ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बाद में इंडिया लेजेंड्स ने उस पर नकेल कसते हुए उसे 19.4 ओवरों में 109 रनों पर सीमित कर दिया।

                          मोहम्मद नजीमुद्दीन (49 रन, 33 गेंद, 8 चौके, 1 छक्का) की ताबड़तोड़ बैटिंग के कारण बांग्लादेश की टीम ने शुरुआती छह ओवरों में अच्छे खासे रन बटोर लिए लेकिन 59 के कुल योग पर जावेद उमर (12) का विकेट गिरने के साथ ही बांग्लादेशी टीम लय से भटक गई।

 

नजीमुद्दीन 68 के कुल योग पर आउट हुए और फिर बांग्लादेश ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। कप्तान मोहम्मद रफीक का विकेट 71 के कुल योग पर गिरा जबकि नफीस इकबाल (7)  76 के कुल योग पर आउट हुए।

 

इसी तरह हनन सरकार (3), अब्दुर रज्जाक (2) और मोहम्मद शरीफ (0) के विकेट क्रमशः 81, 83 और 91 के कुल योग पर गिरे। राजिन सालेह (12) का विकेट 100 के कुल योग पर गिरा जबकि खालिद महमूद (7) और आलमगीर कबीर (0) 109 के कुल योग पर पवेलियन लौटे।

 

                   इंडिया लेजेंड्स की ओर से स्पिन गेंदबाजद प्रज्ञान ओझा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में 12 रन देकर 2 विकेट लिए। युवराज सिंह और विनय कुमार ने भी दो विकेट झटके। यूसुफ पठान तथा मनप्रीत गोनी को भी एक-एक सफलता मिली।

 

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs