दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

आवास मंत्री अकबर ने नया रायपुर अटल नगर के सेक्टर -17 में आवासीय भूखंड परियोजना का उद्घाटन किया

Anil Choubey 05-03-2021 18:45:27


www.navaraipuratalnagar.com Properties

 रायपुर, ////// आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर द्वारा आज नवा रायपुर, अटल नगर में तेजी से बसाहट के लिए सेक्टर-17 में आवासीय भूखण्ड परियोजना का शुभारंभ किया गया। उन्होंने इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि यह परियोजना नवा रायपुर अटल नगर में बसाहट बढ़ाने की कवायद में महत्वपूर्ण साबित होगी। 

 

                                प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-17 में 1800 से 8000 वर्गफीट के भूखण्ड के लीज पर आबंटन हेतु आज निविदा जारी कर दी गयी है। सेक्टर-17 में ऑफसेट प्रीमियम दर 1455 रूपए प्रति वर्गफीट निर्धारित की गयी है। उक्त दर पर सभी चरणों में निविदा आमंत्रित की जायेगी। प्राधिकरण द्वारा 03 वर्षो में प्लाट लेवल तक अधोसंरचना (पहुँच मार्ग, पानी, बाह््य विद्युतीकरण एवं सिवरेज/डेªनेज लाईन इत्यादि) विकसित की जायेगी, जिसके उपरान्त 05 वर्षो में आबंटितियों को निर्माण कार्य पूर्ण करना होगा। इसमें प्रथम चरण की निविदा प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22  मार्च 2021 निर्धारित की गयी है। प्राधिकरण की वेबसाईट www.navaraipuratalnagar.com के Properties सेक्शन में जाकर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।

 

                                  प्राधिकरण द्वारा आवेदन शुल्क को 1180 रूपए रखा गया है। इसके अलावा आबंटितियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण हेतु न्यूनतम एफ.ए.आर. मापदण्ड को 1 से घटाकर 0.5 किया गया है। आबंटितियों के लिये 30 वर्षो हेतु एकमुश्त भू-भाटक भी भुगतान करने का ऑप्शन रखा गया है। भवन निर्माण पश्चात् आबंटित भूखण्ड को फ्री-होल्ड किया जा सकेगा। इस सेक्टर में भूखण्डों के आबंटन से प्राधिकरण को लगभग 100 करोड़ रूपए की आय होगी तथा बसाहट को प्रोत्साहन मिलेगा।

 

                                 सेक्टर-17 में राज्य शासन के अधिकारियों के आवास निर्मित है तथा यह सेक्टर-19 केपिटल काम्पलेक्स एवं सेक्टर-18 (शासकीय अधिकारियों का आवास गृह निर्माणाधीन) केे निकट स्थित है। इस सेक्टर में स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विकास हेतु भी प्राधिकरण द्वारा भूखण्डों का आबंटन किया गया है ताकि सेक्टर में रहवासियों को इन सुविधाओं का लाभ मिल पाये। प्रथम चरण की निविदा प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22  मार्च 2021 निर्धारित की गयी है। प्राधिकरण की              वेबसाईट www.navaraipuratalnagar.com के Properties सेक्शन में जाकर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है तथा निविदा की हार्डकापी प्राधिकरण में अंतिम तिथि के अपरान्ह् 3 बजे तक जमा की जा सकती है। लाँचिंग के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आर.पी. मण्डल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण डॉ. अय्याज एफ. तम्बोली और संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs