दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

कांग्रेस का गंभीर आरोप रमन सिंह 15 साल तक कमीशनजीवी ,भ्रष्टाचारजीवी थे अब छत्तीसगढ़ विरोधीजीवी बन गए है

Anil Choubey 27-02-2021 20:34:32


मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ कर रही है भेदभाव और भाजपा के 9 सांसद बने है मौनजीवी

                         रायपुर/27 फरवरी /////। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता के हक अधिकार के लिए केंद्र की मोदी सरकार को पत्र लिखते हैं। चाहे किसानों के धान खरीदी का मामला हो, किसानों को धान की कीमत एक मुश्त प्रति क्विंटल 2500 रु. देने पर प्रतिबंध लगाने का मामला हो। किसान सम्मान निधि से छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को बेवजह बाहर करने का मामला हो, केंद्र सरकार द्वारा रोकी गई छत्तीसगढ़ के हिस्से की जीएसटी एवं जीएसटी छतिपूर्ति राशि का मसला हो। कोरोना संकटकाल में प्रवासी मजदूरों के घर वापसी का मामला हो एफसीआई में 60 लाख मैट्रिक टन चावल लेने की सैद्धांतिक सहमति का मामला हो लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के हक की बात कही है। बड़ी दुर्भाग्य की बात है छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 साल तक जिस भाजपा को सत्ता की जिम्मेदारी दी, वर्तमान में भाजपा को 9 सांसद दिए। भाजपा के दो राज्य सभा सदस्य भी है। लेकिन जब केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव करती है तब यही सब भाजपा के सांसद मौनजीवी बन जाते हैं। भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ में जनता के हमदर्द होने का राजनीतिक नौटंकी तो करते हैं लेकिन केंद्र सरकार के सामने जब छत्तीसगढ़ के हित की बात रखने की बारी आती है तब इनकी बोलती बंद हो जाती है इनके मुहँ में दही जम जाता है।

                      प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब 15 साल तक कमीशनजीवी भ्रष्टाचार जीवी बने रहे हैं अब सत्ता से बेदखल होने के बाद वे छत्तीसगढ़ विरोधीजीवी बन गए है। छत्तीसगढ़ के हित की हर बात का विरोध करते है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति परंपरा तीज त्योहारों के साथ-साथ किसानों के धान खरीदी सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का विरोध कर रहे हैं। भाजपा नेता अपने छत्तीसगढ़ विरोधी मंशा को पूरा करने के लिए केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं और संघीय व्यवस्थाओं को चकनाचूर कर मोदी सरकार भी छत्तीसगढ़ के हित को बाधा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। रमन सिंह छत्तीसगढ़ के हित को बाधित करने षड्यंत्रजीवी की भूमिका में है, उनके साथ भाजपा के 9 सांसद भी छत्तीसगढ़ के साथ केंद्र द्वारा किये जा रहे भेदभाव पर मौनजीवी है।

                      प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा केंद्र सरकार को लिखे जा रहे पत्रों से तकलीफ हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब भी केंद्र सरकार को पत्र लिखते हैं तब भाजपा के नेताओं की बेचैनी बढ़ जाती है घबराहट बढ़ जाती है क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के पत्र से मोदी भाजपा सरकार की जुमलाबाजी धोखा बाजी की पोल खुल जाती है और भाजपा की काली करतूत जनता के सामने आ जाती है। 15 साल तक छत्तीसगढ़ में कमीशनजीवी, भ्रष्टाचारजीवी लोगों की सरकार रही है और बीते 7 साल से केंद्र में जुमलाजीवी की सरकार है जो जनता से किए वादे को जुमला मानकर भूल जाती है।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs