रायपुर /// छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कल से
शुरू हो रहा है .राज्यपाल के अभिभाषण के बाद दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी
जाएगी प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वित्त मंत्री की हैसियत से
बजट पेश करेंगे ,बजट 1 मार्च को 12:00 बजे सदन में पेश किया जाएगा \
विधानसभा
अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा है, कि सत्र के पहले दिन दिवंगत पूर्व
विधायक ओमप्रकाश राठिया ,भानु प्रताप गुप्ता ,लक्ष्मण राव और रोशन लाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी
जाएगी . बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा उसके बाद
धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी 1 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा
बजट प्रस्तुत करने के बाद 2 और 3 मार्च को बजट पर चर्चा की जाएगी \
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस बार
विधानसभा में 23 00 से अधिक प्रश्न लगे हुए हैं जिसमें तारांकित प्रश्नों की संख्या 1226 के आसपास है आता रंग के प्रश्न 1088 है बजट सत्र के दौरान कुल 24 बैठक होंगे इस बार करो ना संक्रमण होने
के कारण आम लोगों को विधानसभा परिषद में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी \




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments