2021: http://www.abujhmadmarathon2021.com ,सात हजार से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन 25 फरवरी तक होगा पंजीयन प्रथम पुरस्कार 1.21 लाख रूपए
***********अबुझमार एक पहाड़ी वन क्षेत्र है, जो छत्तीसगढ़ में 4,000 वर्ग किलोमीटर (1,500 वर्ग मील) में फैला है, जो नारायणपुर जिला बीजापुर जिला और दंतेवाड़ा जिला को कवर करता है। यह गोंड, मुरिया, अबुज मारिया और हलबास सहित भारत की स्वदेशी जनजातियों का घर है। भौगोलिक रूप से अलग-थलग और काफी हद तक दुर्गम, इस क्षेत्र 1980 में नागरिक प्रशासन की कोई भौतिक उपस्थिति नहीं थी पर 2000 के अब दिखती है, इसे "मुक्त-क्षेत्र" के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि यह नक्सली-माओवादी विद्रोह, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का एक कथित केंद्र है। और इसकी सैन्य शाखा, पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए), भी सकिय थी ,अब यह इलाका काफी हद तक इन से मुक्त है जो इस क्षेत्र में एक समानांतर सरकार चलाते थे , 2007 में इस क्षेत्र को पर्यावरण और वन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में प्रस्तावित किया गया था। हॉफ मैराथन पीस ऑफ बस्तर के नाम से जानी जाती है इस प्रतियोगिता में स्थानीय नागरिकों के अलावा विदेश से भी लोग हिस्सा लेते हैं *********
नारायणपुर, ////// /
अबूझमाड़ में अब राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के खेलकूदों का आयोजन
होने लगा है। नारायणपुर जिले में तीसरी बार अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2021 का आयोजन
27 फरवरी 2021 को किया जा रहा है। इस मैराथन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन
किया जा रहा है। अब तक प्रदेश के जिला,ें दूसरे राज्यों एवं केन्या के धावकों सहित
लगभग 7000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाईन पंजीयन किया है। पंजीयन की अंतिम तारीख
25 फरवरी है। लोगों में मैराथन को लेकर अच्छा-खासा उत्साह है। मैराथन में हिस्सा
लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी वेबसाईट http://www.abujhmadmarathon2021.com में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बाहर से आने
वाले धावकों के लिए रूकने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी।
मैराथन
दौड़ में महिला एवं पुरूष वर्ग के लिए अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। प्रथम
पुरस्कार 1 लाख 21 हजार, द्वितीय 61 हजार, तृतीय 31 हजार, चतुर्थ 21 हजार और पंचम पुरस्कार 11 हजार रूपये प्रदान किया जायेगा।
इसके साथ ही छठवें से दसवें नंबर पर आने वाले महिला एवं पुरूष धावकों को 5-5 हजार
रूपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया जायेगा। इसी
प्रकार नारायणपुर जिले के महिला एवं पुरूष 10-10 धावकों को 5-5 हजार रूपये की
पुरस्कार राशि के साथ प्रशस्ति पत्र एवं मेडल पृथक से प्रदान किया जायेगा।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments