यह मुआवजा राज्य और केंद्र सरकारों की घोषणाओं के अलावा होगा >>जीएम आरपी अहीरवाल
देहरादून //// उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषिगंगा और तपोवन आपदा से गायब 129 कर्मचारियों, श्रमिकों के परिजनों को एनटीपीसी
प्रति व्यक्ति 20- 20 लाख रुपए का मुआवजा देगी। प्रोजेक्ट में करने वाले सभी स्थायी
अस्थायी कर्मियों को मुआवजा मिलेगा।
एनटीपीसी के जीएम आरपी
अहीरवाल ने कहा कि परियोजना में कार्यरत
सभी श्रेणी के कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा राशि दी जाएगी। केंद्रीय ऊर्जा
मंत्री आरके सिंह ने आपदा में मारे गए परियोजना के कर्मचारियों को 20 – 20 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की थी।
अब एनटीपीसी के जीएम आरपी अहरवाल ने साफ किया है कि परियोजना के तहत कार्यरत सभी
श्रेणी के कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। यह मुआवजा सरकारों की ओर
से दिए जाने वाले मुआवजे से अलग होगा। उन्होंने कहा कि जिनके शरीर पाए गए थे, उन्हें तत्काल मुआवजा मिलेगा, जबकि लापता निकायों के मामले में
कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुआवजा मिलेगा।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments