रायगढ़ /// लारा एनटीपीसी ने पुसौर सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र के लिए सीएसआर फंड की पहली किस्त जारी कर दी है पुसौर तहसील में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक करोड़ 5 लाख की राशि का चेक रायगढ़ कलेक्टर को सौंप
दिया है , पुसौर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लगभग 2 करोड 64 लाख रुपए मैं बनने की संभावना
व्यक्त की गई है आज सोंपे किये गए चेक की यह प्रथम किस्त है, इस अवसर पर लारा एनटीपीसी के
मुख्य महाप्रबंधक टी प्रेमदास के अलावा एचआर विभाग के अलोइस तोपोनो श्रीमती सुनीता रथ इस मौके पर उपस्थित थे |
एनटीपीसी लारा द्वारा दी गई इस राशि का उपयोग भवन निर्माण और चिकित्सक उपकरण खरीदने में किया
जाएगा . पुसौर के इस नए सामुदायिक चिकित्सा भवन के लिए स्वीकृतकी गई राशि
प्रथम किश्त कलेक्टर भीमसिंह को सौंप दी गई है अब जिला
प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह है इस राशि का उपयोग कितने जल्दी कर पुसौर की धरती पर एक नए आधुनिक समुदाय
स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करे, पुसौर के नागरिकों की यह बहुप्रतीक्षित मांग काफी दिनों से थी जिसे कलेक्ट्रेट में हुई पिछली संयुक्त मीटिंग
में अंतिम रूप दिया गया था, सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र को बनाने के लिए जो राशि चाहिए गई थी उसकी प्रथम किस्त का चेक सौंप दिया गया है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments