रायपुर //// एक दिन के प्रवास पर आए उड्डयन मंत्री
हरदीप सिंह पूरी जी ने छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित मांग को स्वीकार करते
हुए कहा है कि मार्च माह से बिलासपुर से दिल्ली के लिए वायु सेवा शुरू कर दी जाएगी
उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि बिलासपुर से दिल्ली की सीधी वायु सेवा
चलाई जाएगी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दिल्ली प्रवास में उड्डयन मंत्री से मुलाकात की थी और
दिल्ली से बिलासपुर को जोड़ने का आग्रह किया था उस वक्त भी उड्डयन मंत्री ने सहमति
दी थी और आज रायपुर में आकर मार्च से वायु सेवा शुरू करने का ऐलान भी कर दिया गया
है ,छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है जगदलपुर
विशाखापट्टनम के अलावा बिलासपुर रायपुर जगदलपुर विशाखापट्टनम के लिए भी सेवा
भविष्य में दी जाएगी बिलासपुर एयरपोर्ट 3 C कैटेगरी का एयरपोर्ट है इस एयरपोर्ट पर एटीआर 70 सीटर विमान आराम से उतर सकता है और टेक
ऑफ भी कर सकता है अभी एटीआर सेवा से विमान सेवा शुरू की जाएगी जैसे-जैसे
ट्रैफिक बढ़ेगा भविष्य में बोइंग भी चलाया जा सकता है
बिलासपुर
भौगोलिक स्थिति से ऐसी जगह है जहां पर कोल इंडिया, रेलवे जोन मुख्यालय, हाई कोर्ट होने से एक महत्वपूर्ण जिला
है यहां पर हवाई सेवा की मांग कई दिनों से चल रही थी जिसका लाभ अब
बिलासपुर संभाग के लोगों को मिलने लगेगा बिलासपुर संभाग के अंतर्गत कोरबा, बाल्को, एनटीपीसी, एसईसीएल की खदानें के अलावा हाई कोर्ट
जैसे महत्वपूर्ण संस्थान होने के कारण वायु वायु सेवा में आगे विस्तार की गुंजाइश
पूरी है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments