दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

भारतमाला योजना के अंतर्गत राज्य के तीन राजमार्ग होंगे शामिल, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मिली अनुमति

Anil Choubey 05-02-2021 19:36:50


*********छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी
से की मुलाकात राज्य में लगभग 20 हजार करोड़ की लागत के राजमार्ग निर्माण कार्य होंगे *******

राज्य के नक्सल प्रभावित और औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ेगी परिवहन सुविधा

दिल्ली, //////// - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नई
दिल्ली में आज केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन
गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की आवश्यकताओं और समस्याओं
से अवगत कराते हुये नक्सल प्रभावित और औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के
लिए सड़क परिवहन सुविधाएं बढ़ाए जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री के आग्रह
पर केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने आवश्यक कारवाई के लिए तत्काल
अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं, भारतमाला योजना अंतर्गत तीन
राजमार्गों में शामिल करने की अनुमति भी प्रदान की।
 
मुलाक़ात के दौरान श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों और
सैद्धांतिक राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों के चौडीकरण, उन्नयन,
पुर्ननिर्माण के लिए प्रस्तावित कार्यों को अनुमति देने का आग्रह किया।
श्री बघेल ने भारत माला योजना के अंतर्गत तीन राजमार्गों को शामिल करने
की मांग भी की है।
जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुये केंद्रीय मंत्री ने राज्य में लगभग 20
हजार करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों की सहमति देते हुये रायगढ़-धरमजयगढ़
मार्ग, अम्बिकापुर-भैसामुड़ा-वाड्रफनगर-धनगांव-बम्हनी-रेनुकुट-बनारस मार्ग
और पंडरिया-बजाग-गंडासरई मार्ग को भारतमाला योजना में शामिल करने की
अनुमति प्रदान की। इसके अलावा पूर्व में इस योजना में सम्मिलित
रायपुर-दुर्ग बायपास, रायपुर-विशाखापट्टनम मार्ग और बिलासपुर-उरगा मार्ग
का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के अनुरोध को भी केंद्रीय मंत्री
ने स्वीकार किया है।
मुलाक़ात के दौरान श्री बघेल ने वार्षिक योजना 2020-21 के अंतर्गत मुंगेली
से पोंडीमार्ग और मदांगमुड़ा से देवभोग ओडिशा सीमा तक निर्माण कार्य की
स्वीकृत, राष्ट्रीय राजमार्ग चांपा-कोरबा-कटघोरा मार्ग के अत्यंत खराब
स्थिति और राष्ट्रीय राजमार्गों पर विद्यमान लेवल क्रॉसिंग पर आरओबी
निर्माण की ओर भी केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। वहीं,
मुख्यमंत्री ने रायपुर से धमतरी मार्ग के चौड़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य की
धीमी गति पर संबंधितों को कार्य की गति बढ़ाने हेतु निर्देशित करने की बात
कही।
केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने राजमार्गों के विकास संबंधी अन्य
विभिन्न प्रस्तावों पर जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया
है।

 

 

 

 


Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs