दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मिशन जीरो हंगर ,कोरोना काल में राशन, पका भोजन उपलब्ध कराया, आजीविका बचाने का सफल प्रयास >>>> शालू जिन्दल

Anil Choubey 27-02-2021 11:47:46


कोरोना काल में जरूरतमंदों की सेवा के लिए जेएसपीएल को महात्मा अवार्ड

रायपुर, 1 फरवरी 2021 – कोविड-19 महामारी काल में गरीबों और जरूरतमंदों की मानवीय मदद करने के लिए जाने-माने उद्योगपति श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) को महात्मा अवार्ड प्रदान किया गया है। सम्मान ग्रहण करने के उपरांत जेएसपीएल के सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने निर्णायक मंडल का धन्यवाद करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार कॉरपोरेट नागरिक होने के नाते हमने प्लांट क्षेत्र के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली में मिशन जीरो हंगर के तहत लाखों गरीबों और जरूरतमंदों को राशन और पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया। इसके अलावा छोटे किसानों, शिल्पकारों, स्वयं-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को जरूरी समर्थन देकर उनकी आजीविका बचाने का प्रयास किया।

                   श्रीमती जिन्दल को यह सम्मान दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में प्रदान किया गया। आदित्य बिड़ला समूह समर्थित यह अवार्ड राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में प्रतिवर्ष सीएसआर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। श्रीमती राजश्री बिड़ला की प्रेरणा से इसके संस्थापक समाजसेवी अमित सचदेव हैं, जो न्यूयॉर्क स्थित लाइववीक फाउंडेशन के निदेशक हैं।

                गौरतलब है कि जेएसपीएल फाउंडेशन ने मिशन जीरो हंगर के तहत 5 लाख से अधिक गरीबों को ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड स्थित अपने प्लांट क्षेत्र एवं दिल्ली में भोजन उपलब्ध कराया। साथ ही प्लांट क्षेत्र में समुदायों की आजीविका बचाने का प्रयास किया। कंपनी ने सीमांत किसानों और शिल्पकारों को रोजमर्रा की जरूरत का सामान बेचने के लिए अपने संस्थानों और कॉलोनियों के दरवाजे खोल दिये ताकि उनके घरों में नकदी का प्रवाह बना रहे। इसी तरह स्वयंसहायता समूह की महिलाओं के हाथों बनाए गए 2 लाख से अधिक मास्क, हैंडवाश, सैनिटाइजर आदि का वितरण किया गया। इससे उनकी नियमित आमदनी बनी रही।

                  कोविड-19 महामारी के दौरान जेएसपीएल ने समुदायों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का भी बंदोबस्त किया। कंपनी ने छत्तीसगढ़ में स्थित दोनों ओपी जिन्दल हॉस्पिटल में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए पर्याप्त इंतजाम किये और देश भर में अनेक अस्पतालों के माध्यम से मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई। इसके अलावा आशा- द होप के माध्यम से फाउंडेशन ने 3000 दिव्यांगों की निरंतर सेवा की। राष्ट्र सेवा के लिए सदैव समर्पित जेएसपीएल ने महामारी से बचाव के लिए पीएम केयर्स में 25 करोड़ रुपये का योगदान भी किया।

                    श्रीमती जिन्दल को सामाजिक दायित्व के निर्वहन के लिए अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है।

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs