दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) डाॅ. आर.एस. झा सेवानिवृत्त, दी गयी भावभीनी विदाई

Anil Choubey 01-02-2021 18:30:44


                    बिलासपुर  /////   डाॅ. आर.एस. झा, अपने उपलब्धियों से भरे हुए 6 वर्ष 4 महिनों के सफल कार्यकाल के बाद 31 जनवरी 2021 को एसईसीएल से सेवानिवृत्त हुए। उनके सेवानिवृत्ति पर एसईसीएल की ओर से भावभीनी विदाई दी गयी। डाॅ. आर.एस. झा की छवि एक कुशल नेतृत्वकर्ता एवं कर्मठ प्रशासक की है। उन्होंने अपने सेवाकाल में अनेक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह किया।  स्वच्छ विद्यालय योजना के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में 11,500 से अधिक शौचालयों का निर्माण हो या एसईसीएल की आवष्यकतानुसार व्यापक भर्तियाँ, डाॅ. झा ने एसईसीएल को हर पैरामीटर पर अग्रणी रखने का प्रयास किया। उन्होंने अपने कार्यों से समाज के हर तबके को छूआ, उनकी समस्याओं को समझकर एसईसीएल की ओर से समुचित कार्य को सम्पादित किया। जहाँ उन्होंने अपने कल्याणकारी योजनाओं से एसईसीएल के कर्मियों के समस्याओं का निराकरण करते हुए उनके सर्वांगीण विकास का सफल प्रयास किया, वहीं सीएसआर के माध्यम से एसईसीएल के वषवर्ती क्षेत्रों में बसे जनसामान्य के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी कुशलता से निभाई। उनके कार्य हर स्तर पर सराहे जाते हैं एवं उनकी लोकप्रियता अपने चरम पर है।

                    डाॅ. झा के अंतिम कार्यदिवस पर एसईसीएल की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएमडी एसईसीएल श्री ए.पी. पण्डा विडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुडे़ वहीं मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं सारे निदेशकगण व्यक्तिषः उपस्थित रहेे। इस कार्यक्रम में विडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमसंघ प्रतिनिधिगण, सीएमओएआई, एससी/एसटी/ओबीसी एवं विप्स की सदस्याएँ व अधिकारी-कर्मचारी जुड़े रहे।

                   विदाई समारोह के दौरान सीएमडी एसईसीएल श्री ए.पी. पण्डा ने कहा कि श्री झा की उत्कृष्ट कार्यशैली, निष्ठा एवं समर्पण भाव को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। उनके द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्य कोलइण्डिया के लिए एक मिसाल है। उन्होंने श्री झा को सेवानिवृत्ति जीवन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।

                        डाॅ. आर.एस. झा ने अपनी सेवानिवृत्ति पर उनसे जुड़े एसईसीएल के सभी अंशधारकों एवं अपनी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि मेरे सेवाकाल के दौरान अर्जित सारी उपलब्धियाँ एसईसीएल को समर्पित है एवं आगे भी एसईसीएल के प्रति मेरा समर्पण जारी रहेगा। उन्होंने विषेश तौर पर छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेष के प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथिंयों के सहयोग व सहकार की प्रशंसा करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया।

                      निदेशक (कार्मिक) के पद पर रहते हुए डाॅ. झा एक मिलनसार एवं अजातशत्रु के रूप में जाने जाते रहे हैं। उनके कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं सर्वोभवन्तु सुखिनः के सिद्धांत परिलक्षित होते हैं। उनके कार्यकाल में सभी श्रमसंघों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बेहतर औद्योगिक संबंध रहे हैं एवं इन संबंधों का सकारात्मक प्रभाव एसईसीएल की कार्यशैली में स्पष्ट देखा जा सकता है। उनके कल्याणकारी कार्यों को वृहद स्तर पर प्रशंसा प्राप्त हुई है। हाल ही में बिलासपुर विधायक माननीय श्री शैलेष पाण्डे ने उनसे सौजन्य भेंट के दौरान बिलासपुर की जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। श्री झा की सेवानिवृत्ति पर एसईसीएल ने अपने लोकप्रिय, समर्पित एवं सबका साथ निभाने वाले वरिष्ठ निदेशक को नम आँखों से विदाई दी।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs