दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) ड. आर.एस. झा के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई

Anil Choubey 30-01-2021 19:41:50


बिलासपुर //// एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) डाॅ. आर.एस. झा को अपने 6 वर्ष 4 महिनों के सफल कार्यकाल के उपरन्त सेवानिवृत्ती पर दिनांक 30.01.2021 को एसईसीएल मुख्यालय में भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर जहाँ सीएमडी एसईसीएल श्री ए.पी. पण्डा कोलइण्डिया कोलकाता से विडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुडे़, वहीं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एम.के. प्रसाद, निदेशक (वित्त) श्री एस.एम. चैधरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.के. पाल की व्यक्तिशः उपस्थिति रही। इस अवसर पर विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमसंघ प्रतिनिधिगण, सीएमओएआई, एससी/एसटी/ओबीसी एवं विप्स की सदस्याएँ व अधिकारी-कर्मचारीगण विडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

                    इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक) डाॅ. आर.एस. झा ने एसईसीएल के कार्यसंस्कृति की सराहना करते हुए एसईसीएल के सर्वांगीण प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि संघर्षों से ही व्यक्ति अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। अपने सेवाकाल में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने विभिन्न अर्जित सफलताओं का जिक्र किया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर इन सफलताओं का श्रेय एसईसीएल की मजबूत टीम को दिया।

                      मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा ने कहा कि डाॅ. आर.एस. झा अपने कठिन परिश्रम, रचनात्मकता, कार्यकुशलता, कार्यकलापों से आगे बढ़ते गए। वे हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। अपनी लगन, मेहनत, अपनी सटीक निर्णय क्षमता के बलबूते ही एसईसीएल जैसी प्रतिष्ठापूर्ण कोयला उत्पादक कम्पनी के निदेशक (कार्मिक) जैसे जिम्मेदारीपूर्ण पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अंत में उन्होंने ईश्वर से डाॅ. आर.एस. झा के सपरिवार सुखमय भविष्य की कामना की।

                       निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एम.के. प्रसाद ने कहा कि डाॅ. झा विपरीत परिस्थतियों में भी अपने लक्ष्य को सरलता से हासिल कर लेते हैं। उनमें मानवीय दृष्टिकोण कूट-कूटकर भरा है। डाॅ. झा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि एसईसीएल में चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्य कोलइण्डिया के लिए एक मिसाल है। 

                       निदेशक (वित्त) श्री एस.एम. चैधरी ने कहा कि डाॅ. आर.एस. झा की कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणास्पद हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एसईसीएल, डाॅ. झा के सेवानिवृत्ति के उपरांत भी, उनकी गति एवं कार्यकुशलता को बरकरार रखते हुए सफलता के नए आयाम गढ़ेगी।   

निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.के. पाल ने कहा कि डाॅ. झा एक अच्छे एडमिनिस्ट्रेटर हैं एवं  नियम-कानून के सख्त हैं।

प्रारंभ में निदेशक मण्डल ने डाॅ. आर.एस. झा का शाल व श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर ’’मान-पत्र’’ का पठन श्री प्रभात कुमार कुमार प्रबंधक (सचिवीय/राजभाषा) ने किया जिसे निदेशक मण्डल ने डाॅ. आर.एस. झा को भेंट किया। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा संग्रहित फोटो एलबम एवं प्रेस कतरने को भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रभात कुमार कुमार प्रबंधक (सचिवीय/राजभाषा) ने किया।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs