Hyderabad, 26th January 2021:///// NMDC, India’s largest iron-ore miner and a
Navaratna PSE celebrated the 72nd Republic Day with patriotic fervour,
following strict Covid protocols and maintaining social distancing. The
programme commenced with flag hoisting by Shri Sumit Deb, CMD, NMDC. As a part
of celebration, 30 minutes programme was conducted which also went live on
social media handles. Along with Shri Sumit Deb, CMD, NMDC, Shri
P.K. Satpathy, Director - Production, Shri Amitava Mukherjee, Director
(Finance), Shri Alok Kumar Mehta, Director (Commercial) and Shri
V.V.S. Sreenivas, CVO were also present on this occasion.
Speaking on this
occasion, Shri Deb said that “This was a challenging year and
while the pandemic had an effect on our production at
first, we have treated this challenge posed by the pandemic as an
opportunity to sustain production volumes and upgrade our production
process. In line with the thoughts of our constitution, as an
organisation, NMDC have worked towards improving the lives of
people living near the mines by empowering women facilitating access
to healthcare, and transformational impact on education.” He
also emphasised NMDC has taken forward the vision to help
India emerge as a global power in mining with a positive thrust
on social development.
NMDC invited the winners of the
online Chess Tournament and Drawing Competition conducted on their 63rd Foundation
Day. In the spirit of encouraging young children – the future of our country –
NMDC felicitated the winners and showcased their paintings in the Art Gallery.
Ensuring COVID-19 restrictions,
few indoor games were conducted prior to the Republic Day. The witnners of
various games were awarded with prizes by the dignitaries.
एनएमडीसी ने भारत के
भविष्य निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता कायम रखते हुए 72वां गणतंत्र दिवस मनाया
हैदराबाद, 26 जनवरी 2021: भारत के सबसे बडे लौह अयस्क खनक एवं सार्वजनिक
क्षेत्र के नवरत्न उद्यम एनएमडीसी ने 72वां गणतन्त्र दिवस कोविड से संबंधित नियमों का कडाई से पालन करते हुए एवं शारीरिक
दूरी बनाए रखते हुए देश भक्ति की भावना के साथ मनाया। श्री सुमित देब, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एनएमडीसी ने झंडा फहराकर
कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समारोह के दौरान आयोजित 30 मिनट के कार्यक्रम का सोशल
मीडिया के द्वारा लाइव प्रसारण किया गया।इसअवसरपरश्रीसुमितदेब, अध्यक्ष-सह-प्रबंधनिदेशक, एनएमडीसीके साथ श्री
पी.के.सतपथी, निदेशक(उत्पादन); श्री अमिताभ मुखर्जी, निदेशक (वित्त); श्री आलोक कुमार मेहता, निदेशक (वाणिज्य) तथा श्री
वी.वी.एस.श्रीनिवास, मुख्य सतर्कता अधिकारी भी उपस्थित
थे।
श्री सुमित देब ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि, “यह वर्ष चुनौतीपूर्ण था। हालांकि
महामारी के कारण प्रारम्भ में हमारा उत्पादन प्रभावित हुआ परंतु हमने महामारी से
उत्पन्न चुनौती को अपने उत्पादन में सुस्थिरता बनाए रखने तथा अपनी
उत्पादन प्रक्रिया को नवीनतम बनाने के लिए एक अवसर के रूप में लिया। हमारे संविधान
की भावना के अनुरूप एक संगठन के रूप में एनएमडीसी ने महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने तथा
शिक्षा के द्वारा परिवर्तनकारी प्रभाव लाकर अपनी खानों के समीप निवास कर रहे लोगों
के जीवन स्तर में सुधार लाने के प्रति कार्य किया। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया
कि एनएमडीसी ने सामजिक विकास पर सकारात्मक बल देते हुए खनन के क्षेत्र में वैश्विक
शक्ति के रूप में उभरने की भारत की परिकल्पना को आगे बढाया है।
एनएमडीसी ने अपने 63वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किए ऑनलाइन
शतरंज एवं ड्राइंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आमंत्रित किया। हमारे देश का
भविष्य- युवाओं एवं बच्चों को प्रोत्साहित करने की भावना से एनएमडीसी ने विजेताओं
का सम्मान किया एवं उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स को आर्ट गैलरी में प्रदर्शित
किया।
कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस के
पूर्व कुछ इन-डोर खेल आयोजित किए गए थे। विभिन्न खेलों के विजेताओं को विशिष्ट
अतिथियों ने इस अवसर पर पुरस्कार वितरित किए।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments