दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

देश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान के सिपाही ट्रक ड्राइवरों की नेत्र सुरक्षा जरुरी >>> शालू जिन्दल

Anil Choubey 25-01-2021 10:54:05


राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में ट्रक ड्राइवरों की नेत्र सुरक्षा के लिए अभियानदेश के विकास के लिए सदैव समर्पित ट्रक ड्राइवरों की नेत्र सुरक्षा आवश्यकः नवीन जिन्दल

जेएसपीएल ने ट्रक चालकों को नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए साइटसेवर्स इंडिया से मिलाया हाथ 

रायपुर, ///////जाने-माने उद्योगपति श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड, जे.एस.पी.एल. ने 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में अनूठी पहल करते हुए ट्रक ड्राइवरों की नेत्र चिकित्सा का बीड़ा उठाया है। ओडिशा के अंगुल में कल देर शाम इस अभियान की शुरूआत हुई जिसके तहत साइटसेवर्स इंडिया नामक संस्था के सहयोग से ट्रक ड्राइवरों की आंखों की स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि बेहतर सड़क यातायात सुरक्षा सुनिश्चित हो। अगले चार महीने में 1500 ट्रक ड्राइवरों को यह सेवा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान को राष्ट्रव्यापी संचालित करने का भी इरादा है।

अभियान का उद्घाटन करते हुए जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने कहा कि साइटसेवर्स इंडिया के सहयोग से ट्रक ड्राइवरों की नेत्र सुरक्षा एवं चिकित्सा की यह पहल लोगों के जीवन निर्माण में हमारे व्यापक सहयोग का एक हिस्सा है। ट्रक ड्राइवर देश की तरक्की में अग्रिम मोर्चे के सिपाही हैं। हम उन्हें न सिर्फ प्राथमिक और रेफरल नेत्र स्वास्थ्य सेवा, बल्कि चश्मे भी उपलब्ध कराएंगे और आंखों की सुरक्षा के उपायों से भी बताएंगे। श्रीमती जिन्दल ने इस कार्य के लिए जे.एस.पी.एल. फाउंडेशन की ओर से साइटसेवर्स इंडिया और अंगुल जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ जी से प्रार्थना की कि वे इस अभियान को राष्ट्रव्यापी बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दें।

अभियान के प्रेरणास्रोत और जेएसपीएल के चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल ने कहा कि ट्रक ड्राइवर राष्ट्र के आर्थिक विकास की महत्वपूर्ण धुरी हैं। देश को समृद्ध बनाने के लिए वे निरंतर सेवा समर्पित रहते हैं। जेएसपीएल के सीएसआर के तहत शुरू किये गए इस अभियान से न सिर्फ ट्रक चालक बंधुओं की आंखों का स्वास्थ्य बल्कि सड़क सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

साइटसेवर्स इंडिया इस कार्य के लिए नेत्र जांच एवं चिकित्सा केंद्र की स्थापना करेगी, जिसमें जरूरी उपकरण व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। केंद्र में चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम रहेगी, जो विशेष रूप से ट्रक ड्राइवरों की आंखों की अपवर्तक (रिफ्रैक्टिव) कमियों की जांच करेगी। यह टीम गंभीर मामलों को बड़े अस्पतालों में भी रेफर करेगी।  संस्था के इंडिया हेड श्री जतिन तिवारी ने जेएसपीएल की साझेदारी का स्वागत करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए हम समाज के कमजोर वर्गों विशेषकर ट्रक ड्राइवरों की सेवा के लिए तत्पर हैं।

जेएसपीएल इस कार्यक्रम के तहत संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सड़क हादसों में मृत्यु और जख्मी होने की घटनाओं को आधा करने में सहयोग करेगा।

इस अवसर पर अंगुल के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (राजस्व) संतोष कुमार प्रधान, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी बिभंजन सामंतसिंहराय, जेएसपीएल के सीएसआर हेड प्रशांत होता, महाप्रबंधक पुष्पलता सत्पथी, जिला अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ. निलामाधाब प्रधान, साइटसेवर्स इंडिया के सहायक प्रबंधक सुप्रतिम साहू, क्षेत्रीय समन्वयक सुमन चक्रबर्ती आदि उपस्थित थे।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs