*****850 लीटर की ओपी की गई जप्त...ओपी में निर्मित की जा रही थी अवैध शराब...रायपुर और बेमेतरा जिले के कुल 3 आरोपी गिरफ्तार...स्वराज माजदा ट्रक और स्विफ्ट डिजायरवाहन में परिवहन की जा रही थी शराब...******
रायपुर
ब्रेकिंग // एक लंबे अरसे के बाद आबकारी विभाग ने अवैध शराब
फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है रायपुर के आबकारी अधिकारियों के साथ आबकारी
मुख्यालय की टीम ने बेमेतरा जिले के एक फार्म हाउस में नकली शराब फैक्ट्री का
भंडाफोड़ किया है वहां से आबकारी टीम ने 4 बैरल ओपी भी जप्त किया है आबकारी अमले ने कुल 120 पेटी गोवा ब्रांड की शराब जब्त की है,उक्त शराब मध्यप्रदेश की बताई जा रही हैपुलिस
ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है
आबकारी
अमले ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार की दोपहर को मुखबिर की
सूचना पर धरसींवा इलाके से एक स्विफ्ट कार से एक युवक को 50 पेटी गोवा शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था,उस आरोपी ने हीं बेमेतरा में नकली शराब
फैक्ट्री होने की जानकारी दी थी,उसने बताया था कि वह शराब को बेमेतरा स्थित एक फार्महाउस में डिलीवरी
देने जा रहा था इसके बाद आबकारी की टीम तैयार की गई जब टीम ने वहां पर छापा मारा
तो मौके से 70 पेटी और गोवा ब्रांड के शराब मिले,यह शराब भी मध्य प्रदेश की बताई जा रही है
आबकारी अमले के अनुसार शराब तथा नकली शराब फैक्ट्री में मिले ओ पी की कीमत करीब 15 लाख वही दोनों गाड़ियों की कीमत भी करीब ₹15 लाख रुपये आंकी गई है फिलहाल आबकारी अमले ने
इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है
राजधानी
में यह पहली बार नहीं हुआ है कि दूसरे प्रदेश की शराब पकड़ी गई हो,लेकिन नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद अब
शासन और आबकारी अमले के कान भी खड़े हों गए
है,क्योंकि बीते दिनों मध्यप्रदेश में नकली शराब
के कारण डेढ़ दर्जन से अधिक लोगो की मौत हो गई थी,ऐसे में यहां भी नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा
होना और उनके तार भी मध्यप्रदेश से जुड़ना आने वाले समय के लिए खतरे की घण्टी है,




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments