रायगढ़ //// एनटीपीसी लारा रायगढ़ से 20 किलोमीटर दूर पर पुसोर तहसील
में स्थापित है ,लारा एनटीपीसी की अभी प्रथम 600 मेगावाट की इकाई ही चालू हुई है जो सुचारू रूप से चल रही है पर्यावरण
के प्रति सचेत एनटीपीसी लारा जल्दी ही प्लांट से निकलने वाले धुए में से सल्फर गैस मुक्त करने जा रहा है इस दिशा में बहुत तेजी से काम चल रहा है एनटीपीसी के मुख्य
महाप्रबंधक टी प्रेम दास ने आशा व्यक्त की है कि मई तक धुए से सल्फर मुक्त करने का प्लांट काम करने लगेगा
और हम ग्रीन एनर्जी की श्रेणी में आ जाएंगे पर्यावरण के प्रतीक कटिबद्ध एनटीपीसी
लारा ने प्लांट से निकलने वाली राखड के लिए भी माकूल व्यवस्था कर रखी है वर्तमान राखाड
बांध की ऊंचाई बढ़ाने के लिए एनटीपीसी प्लांट में ही बनाई गई फ्लाई ऐश ब्रिक्स से
उसकी ऊंचाई बढ़ाने की योजना है, जिससे भविष्य में रखाड़ से उत्पन्न होने वाली परेशानी को दूर किया जाएगा
साथ ही एनटीपीसी लारा ने ,राष्ट्रीय
राजमार्ग के अधिकारियों से भी बात की है कॉर्पोरेट लेवल पर हुए ताजे एमओयू का
वास्ता देते हुए कहा है कि आप हमारे यहां से फ्री में राखाड ले जाइएगा उसके
ट्रांसपोर्टेशन का भुगतान एनटीपीसी करेगी इस तरह के प्रयोगों से थर्मल पावर की
सबसे बड़ी मुसीबत से काफी हद तक निजात मिल जाएगी |
लारा
एनटीपीसी अपने थर्मल प्लांट के आस-पास के गांव में सीएसआर फंड से काफी तरह के
रचनात्मक कार्य भी करा रही है, शिक्षा को लेकर विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है
गांव की सड़कें ठीक-ठाक रहे इसके लिए भी मदद दी जा रही है प्रभावित गांव में विशेष
रूप से स्मार्ट क्लास के उपकरण, स्कूलों में फर्नीचर आदर्श आंगनवाड़ी के भवन, धान
खरीदी केंद्र बनाने में टीवी और पानी पीने के लिए आरो की व्यवस्था जैसी सुविधाएं
लगातार प्रदान कर रही है जिससे ग्रामीणों में काफी संतोष है, लारा एनटीपीसी दो
करोड़ पचास लाख की लागत से तो पुसोर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी तैयार कर
रहा है आसपास के ग्राम पंचायतों में सड़क सुधार को प्राथमिकता के आधार पर सूची
तैयार कर जमा करने के बाद एनटीपीसी लारा उनको सुनिश्चित राशि का भुगतान कर मरम्मत
में भी योगदान दे रही है पीने के पानी के लिए भी सीएसआर फंड से फंडिंग की जा रही
है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments