*******मुख्यमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सहकारिता आंदोलन के प्रणेता स्व. भाऊसाहेब थोर्रात तथा हरित-क्रांति के शिल्पकार पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अन्ना साहेब शिंदे की जंयती समारोह में हुए शामिल*******
संगमनेर
////// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कहा कि देश
के किसान-मजदूर मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा, यदि वे कमजोर होंगे तो देश भी कमजोर होगा।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने किसानों-मजदूरों-गरीबों की जेब में पैसा पहुंचाने का
काम किया है,
यही
वजह है कि छत्तीसगढ़ मंदी के असर से अछूता रहा।
मुख्यमंत्री बघेल ने यह बात आज महाराष्ट्र के संगमनेर में आयोजित एक समारोह में कही। यह समारोह
महाराष्ट्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सहकारिता आंदोलन के प्रणेता स्व. भाऊ
साहेब थोर्रात तथा हरित-क्रांति में अपने योगदान के लिए याद किए जाने वाले पूर्व
केंद्रीय मंत्री स्व. अन्ना साहेब शिंदे की जंयती पर आयोजित किया गया था।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि देश के किसान-मजदूर मजबूत होंगे, तो देश मजबूत होगा। यदि वे कमजोर होंगे तो देश
कमजोर होगा।
बघेल ने कहा कि कोरोना के बावजूद छत्तीसगढ़ में व्यापार-उद्योग में कमी नहीं आई।
सितंबर-अक्टूबर माह में 24 प्रतिशत और नवंबर में 26 प्रतिशत जीएसटी कलेक्शन के साथ छत्तीसगढ़ देश में अव्वल रहा। दिसंबर
महीने में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि 10 प्रतिशत की रही। श्री बघेल ने कहा कि कोरोना काल में छत्तीसगढ़ में
सबसे ज्यादा मोटरसाइकिलें, कारें, ट्रेक्टरों की बिक्री हुई। सोने के जेवर, कपड़े भी खूब बिके।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments