**किसान सरोकार ** खेती किसानी को लेकर यह एक संपूर्ण मैगजीन है ,देश के 80% से अधिक लोग खेती किसानी से सीधे जुड़े हुए हैं ,उनको लेकर बहुत सी मैगजीन और पेपर निकलते हैं लेकिन दुर्भाग्य से एक भी ऐसा पेपर या मैगजीनो नहीं है जो किसानों की आवाज बने मैगजीन के संपादक अखंड प्रताप सिंह बहुत दिनों से इस तरह की पत्रिका निकालने पर विचार कर रहे थे ,उन्होंने पत्रिका निकालने से पहले किसानों की जमीनी हकीकत से लेकर सरकार के दावों और वादों पर काफी अध्ययन किया है हजारों किसानों से उनके विचार जाने किसानों से जुड़ी समस्याएं और उनसे जुड़े व्यापार को लेकर ,किसानी उपकरण , खाद - बीज से लेकर खेत खलिहान , आम उपभोक्ता तक पहुंचने वाले सभी तरीके के खाद्यान्न का विस्तृत अध्ययन कर किसान सरोकार मैगजीन को निकालने का निश्चय किया है यह पहला अंक है जिसमें पूरे देश से चुने हुए पत्रकारों को जगह दी गई है, विशेष तौर से उन लोगों को भी इसमें जोड़ा गया है जो किसान और किसानी को लेकर अपने लेख और विचार व्यक्त करते रहते हैं हमारी पूरी संपादित टीम ने है संकल्प भी लिया है कि भविष्य में इस मैगजीन को किसानों की आवाज बनाना है इस दिशा में हमारी मार्केटिंग टीम और हमारी एग्जीक्यूटिव टीम इस दिशा में लग गई है ,हमारा प्रयास रहेगा की मैगजीन अंतिम पंती में खड़े किसान की आवाज बने देश के कोने में रहकर अन्नदाता के रूप में अनाज उगाने में लगे किसान की आवाज बने ,हमारे उन तमाम सब्सक्राइबर पाठक ,लेखकों से अनुरोध है कि मैगजीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हुए किसानों की आवाज बनने में मदद करें
धन्यवाद
अनिल चौबे
छत्तीसगढ़ उड़ीसा प्रभारी




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments