रायपुर ///// छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने विद्युत रेगुलेटरी अथॉरिटी को वर्क 21 22 की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपना
प्रतिवेदन भेज दिया है प्रतिवेदन में उन्होंने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में 16,400सो करोड़ रुपए का अनुमानित खर्च है ,और इस
खर्च को खर्च करने के बाद 18,426 सो करोड़ रुपए का अनुमानित राजस्व
प्राप्त होगा कहने का मतलब यह है कि करीब 2000 करोड़ से अधिक का राजस्व मुनाफे के रूप में डिस्कॉम कंपनी को
प्राप्त होगा इससे लगता है कि चालू वित्त वर्ष में बिजली के दाम नहीं बढ़ेंगे बल्कि कम होने की उम्मीद है,कम
होने की उम्मीद पर डिस्कॉम के होशियार अधिकारियों ने यह तर्क दिया है कि पिछले
वर्ष करीब 6000 करोड़ का घाटा हुआ था यह मुनाफा उस घाटे
में समायोजित किया जाएगा |
रेगुलेटरी अथॉरिटी के पास डिस्कॉम कंपनी
के अलावा पावर जेनरेशन कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी का प्रतिवेदन अभी लंबित है ,उसको
आने के बाद रेगुलेटरी अथॉरिटी यह तय करेगी कि आगामी चालू वित्त वर्ष में बिजली की
दरें क्या होगी और सरकार की मंशा के अनुसार किन सेक्टरों में अनुदान और राहत दी जा सकती है ,पछले वर्ष करोना काल में तमाम तरह की इंडस्ट्री बंद थी अब धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं लेकिन
घरेलू बिजली में किसी तरीके की कोई कमी नहीं आई थी उसके बावजूद भी डिस्कॉम कंपनी
ने प्रतिवेदन भेजकर यह मंशा तो जता ही दी है कि बिजली की दरें बढ़ाने में उनका कोई
इंटरेस्ट नहीं है ,यह उपभोक्ता के लिए एक राहत भरी खबर है




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments