दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

रेलवे से रेग्यूलर सप्लायर का दर्जा पाने वाली देश की पहली निजी कंपनी बनी जेएसपीएल

AVINASH CHOUBEY 30-12-2020 20:11:30


60 केजी 880 ग्रेड रेल के लिए जेएसपीएल को नियमित सप्लायर का दर्जा

भारतीय रेलवे ने नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जेएसपीएल को प्रदान किया ये दर्जा जेएसपीएल भारत की पहली निजी कंपनी, जिसे रेलवे ने प्रदान किया ये दर्जा

रायपुर, //// राष्ट्र निर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित जाने-माने उद्योगपति और कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद श्री नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के विशेष उत्पाद 60केजी 880 ग्रेड रेल (90 यूटीएस) को भारतीय रेलवे ने नियमित सप्लायर का दर्जा प्रदान किया है। इसके साथ ही जेएसपीएल देश की पहली निजी कंपनी बन गई है जिसे रेलवे ने यह दर्जा प्रदान किया है। यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अब भारतीय रेलवे, उसकी सहयोगी संस्थाओं और रेल पटरियां बिछाने वाली कंपनियों व ठेकेदारों को जेएसपीएल से 60केजी 880 (90यूटीएस) ग्रेड रेल प्राप्त करने का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही सभी चालू और भावी परियोजनाओं में जेएसपीएल के रेल का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। 

                    गौरतलब है कि इससे पहले ही रेल मंत्रालय के अधीन कार्यरत रिसर्च डिजायन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) ने जेएसपीएल के रायगढ़ प्लांट में तैयार की जा रही यूआईसी 60केजी 880 ग्रेड प्राइम (श्रेणी-ए) रेल की फील्ड परफॉर्मेंस को हरी झंडी दिखा दी है। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने आरडीएसओ की फील्ड परफॉर्मेंस टेस्ट रिपोर्ट को मंजूरी देते हुए यूआईसी 60केजी 880 ग्रेड प्राइम (श्रेणी-ए) रेल को भारतीय रेलवे के इस्तेमाल योग्य करार दिया है। जेएसपीएल के लिए यह बड़ी उपलब्धि है क्योंकि उपरोक्त स्वीकृतियों के साथ ही यह तय हो गया है कि कंपनी भारतीय रेल की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है।

                  इसके अतिरिक्त, जेएसपीएल कोलकाता मेट्रो रेल निर्माण के लिए 1080 ग्रेड हेड हार्डेंड रेल की भी आपूर्ति रेल विकास निगम को कर रही है। कंपनी ने अब तक 2 लाख टन से अधिक रेल का निर्यात भी किया है। आरडीएसओ ने पहले ही जेएसपीएल के रायगढ़ प्लांट में निर्मित 1080 ग्रेड हेड हार्डेंड रेल को अपनी मंजूरी दे दी है। यहां यह उल्लेख करना आवश्यक है कि जेएसपीएल की 1080 ग्रेड हेड हार्डेंड रेल को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संस्था टीयूवी-नॉर्ड-लग्जमबर्ग ने भी कड़ी जांच-पड़ताल के बाद अपनी स्वीकृति दे दी है। जेएसपीएल को पुणे मेट्रो के लिए भी हेड हार्डेंड रेल सप्लाई का ऑर्डर मिला है।

                   जेएसपीएल की रेल का इस्तेमाल स्पेशल फ्रेट कॉरिडोर और हाई स्पीड ट्रेनों के लिए भी किया जा रहा है। जैसा कि ज्ञात होगा भारतीय रेलवे ने हेवीवेट ट्रैफिक के लिए सप्लाई ग्रेड 1175 एमटी रेल इस्तेमाल की योजना बनाई है। जेएसपीएल इस पैमाने पर भी खरा उतरने के लिए तैयार है। जेएसपीएल के प्रबंध निदेशक वीआर शर्मा ने रेलवे द्वारा 60केजी 880 (90यूटीएस) ग्रेड रेल की नियमित मंजूरी मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे आत्मनिर्भर भारत के सपने साकार करने में हम कुछ कदम आगे बढ़े हैं। उन्होंने इस प्रोत्साहन के लिए आरडीएसओ, रेल मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

जेएसपीएल के बारे में

जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) देश की अग्रणी स्टील उत्पादक कंपनियों में से एक है जो बुनियादी ढांचा क्षेत्र की मजबूती के लिए पूरे समर्पित भाव से काम कर रही है। विश्व स्तर पर लगभग 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश के साथ जेएसपीएल अपनी क्षमता के पूर्ण इस्तेमाल पर ध्यान दे रही है ताकि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके।   

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs