कोलकाता, ////// भारत
के प्रमुख मॉड्यूल निर्माताओं में से एक और एक प्रमुख ईपीसी और रूफटॉप सौर समाधान
प्रदाता विक्रम सोलर ने पश्चिम बंगाल राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड
(डब्लूबीएसईडीसीएल) के लिए 10 मेगावाट सौर
परियोजना शुरू करने की घोषणा की। परियोजना का उद्घाटन आज पश्चिम बंगाल की माननीय
मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी द्वारा किया गया। सौर संयंत्र पश्चिम बंगाल के
बीरभूम जिले में स्थित है और इसमें विक्रम सोलर के 30,150
सौर मॉड्यूल लगे हैं। सौर संयंत्र प्रति वर्ष 10,540 टन
से अधिक के कार्बनडाईआक्साइड उत्सर्जन को कम करेगा और लगभग 17,649
घरों को रोशन करेगा।
इस
अवसर पर* विक्रम सोलर के सीईओ श्री साईबाबा वटुकुरी* ने कहा, “यह
वास्तव में हमारे लिए गर्व का क्षण है और विक्रम सोलर को परियोजना सहयोगी के रूप
में चुनने के लिए हम डब्लूबीएसईडीसीएल को धन्यवाद देते हैं। पश्चिम बंगाल राज्य
में हरित ऊर्जा का विकास करने में सुश्री ममता बनर्जी का नेतृत्व सबसे आगे है और
इस तरह के प्रगतिशील प्रयासों के लिए प्रोत्साहन का स्रोत है। यह परियोजना अक्षय
ऊर्जा और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के
लिए भारत के संक्रमण को सक्षम करने की दिशा में हमारी संयुक्त प्रतिबद्धता और
डब्लूबीएसईडीसीएल का इच्छा-पत्र है। हम
राज्य को सौर क्षमता का दोहन करने में सक्षम बनाने के लिए डब्लूबीएसईडीसीएल के साथ
भागीदारी करना जारी रखेंगे।”
बीरभूम
जिले में इस 10 मेगावाट सौर संयंत्र के अलावा, विक्रम
सोलर ने पहले ही पश्चिम बंगाल राज्य के अन्य स्थानों में डब्लूबीएसईडीसीएल के लिए 33
मेगावाट संचयी सौर ऊर्जा क्षमता को शुरु किया है और वर्तमान में 10
मेगावाट सौर परियोजना क्रियान्वयन के अंतर्गत है।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments