दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

नए वर्ष के जश्न में भूले ना करोना अभी जिंदा है, ,गाइड लाइन उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई पुलिस

Anil Choubey 28-12-2020 11:37:02


celebration  के संबंध में होटल, ढाबा ,रेस्टोरेंट्स,  लाज  ,बार संचालको की ली गई बैठककार्यक्रम आयोजन के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करने दिए निर्देश

  रायपुर //////    रायपुर पुलिस ने  नव वर्ष 2021  के दौरान होने वाले आयोजनों में वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस की रोकथाम एवं शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन कराए जाने के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार यादव के निर्देश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर श्री लखन पटले द्वारा शहर के होटल ,ढाबा ,लॉज बार एवं रेस्टोरेंट संचालक तथा पार्टी आयोजकों की बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सतीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्रीनगर सिद्दीकी थाना प्रभारी तेलीबांधा, सिविल लाइन एवं होटल ढाबा रेस्टोरेंट संचालक गण उपस्थित हुए !

 बैठक के दौरान नए वर्ष के उपलक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के साथ ही साथ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर द्वारा पारित आदेश का  भी अनिवार्य रूप से पालन कराने निर्देशित किया गया!

1: कार्यक्रम स्थल  पर क्षमता के 50% तक व्यक्तियों का अथवा  अधिकतम 200 व्यक्तियों का ही प्रवेश होगा!

2: कार्यक्रम स्थल में प्रवेश एवं निकासी हेतु अलग-अलग गेट होना आवश्यक है एवं दोनों गेट touch free मोड पर होना आवश्यक है!

3: कार्यक्रम का वीडियो ग्राफी एवं फोटोग्राफी किया जाना अनिवार्य होगा! ताकि किसी प्रकार की अपराधिक गतिविधि होने पर   अपराधी की पहचान की जा सके

4:  कार्यक्रम का आयोजन  किसी भी स्थिति में रात्रि 12:30 बजे से अधिक समय तक नहीं किया जाएगा!

5: कार्यक्रम में छोटे बच्चे एवं बड़े बुजुर्गों का प्रवेश निषेध रहेगा

6: कार्यक्रम के दौरान रात्रि 11:55 से 12:30 बजे तक केवल हरित पटाखों का ही उपयोग किया जाएगा

7: कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाना होगा

8: कार्यक्रम में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी केवल दो छोटे बॉक्स का ही प्रयोग करेंगे

9: कार्यक्रम के दौरान आयोजक गण सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग, ऑक्सीमीटर, हैंड वॉश एवं क्यू मैनेजमेंट सिस्टम का व्यवस्था करना अनिवार्य होगा!  कार्यक्रम में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग किया जाना अनिवार्य होगा! कोरोना के लक्षण पाए जाने पर प्रवेश निषेध होगा एवं तत्काल हेल्पलाइन नंबर को सूचित करना अनिवार्य होगा

10: कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं अग्निशमन यंत्रों की पर्याप्त व्यवस्था करना  करना अनिवार्य होगा

11: कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लोगों के वाहनों के पार्किंग हेतु पर्याप्त व्यवस्था करना सुनिश्चित करें!  व्यवस्थित पार्किंग पाए जाने पर वाहन चालक एवं आयोजक के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी!

12:  कार्यक्रम में अस्त्र-शस्त्र के साथ प्रवेश वर्जित होगा यदि कोई अस्त्र शस्त्र के साथ पाया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को देना होगा

13:  कार्यक्रम के दौरान रजिस्टर संधारण करना अनिवार्य होगा एवं आयोजन में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्तियों का नाम पता व मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा

14 : उपरोक्त दिए गए निर्देशों के उल्लंघन करने पर अथवा किसी प्रकार की अव्यवस्था होने पर आयोजक की जिम्मेदारी होगी व उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाए

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs