दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

भूपेश बघेल सरकार आदिवासी वर्ग को सम्मान देने का कार्य कर रही है >>>मोहन मरकाम

Anil Choubey 26-12-2020 20:23:29


रायपुर//////आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम कोदवा महंत में शहीद वीर नारायण सिंह जयंती के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जब से प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार बनी है लगातार आदिवासियों के हितों और आदिवासियों को सम्मान देने का काम कर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी अपने सभी योजनाओं और घोषणा पत्र को लागू कर आदिवासियों के उत्थान के लिए लगातार सक्रिय है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पूर्व की 15 साल की सरकार के दौरान आदिवासियों के हितों पर डाका डाला गया था लेकिन जैसे ही 2 वर्ष पूर्व कांग्रेस की भूपेश सरकार ने शपथ लिया आदिवासियों के हितों में लगातार काम हो रही हैं। वहीं आदिवासी विकास प्राधिकरण बनाकर आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व देकर सम्मान प्रदान किया। वहीं विधानसभा में उपाध्यक्ष पद पर आदिवासी वर्ग के विधायक मनोज मंडावी का चयन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मेरे स्वयं का चयन यह बताता है कि भूपेश बघेल और कांग्रेस लगातार आदिवासी वर्ग का सम्मान कर रही है। मंत्रिमंडल में हमारे वर्ग के सम्मानजनक मंत्री हैं। सरकार द्वारा बस्तर में उद्योगपतियों से जमीन वापस लेकर आदिवासी भाइयों की जमीन वापस की। 31 वनोपज खरीदी समर्थन मूल्य में प्रारंभ की तेंदूपत्ता का संग्रहण मूल्य 2500 से 4000 कर रोजगार के अवसर बढ़ाए और आर्थिक संपन्नता प्रदान की। बड़ी संख्या में आदिवासियों को पट्टा वितरित किए गए।

                              प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आदिवासियों के लिये शुरू की गई योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि आप सब सर्व आदिवासी समाज जिन्होंने मुझे, शिशुपाल सोरी एवं गुलाब कमरों को आमंत्रित किया है उनसे हम तीनों निवेदन करते हैं कि एकजुटता बनाकर प्रदेश के हित में कांग्रेस का साथ दें। बच्चों को शिक्षा दें, समाज को नशा और सामाजिक बुराइयों से दूर करें। अंधविश्वास को छोड़ वैज्ञानिकों की तरफ बढ़े। भूपेश बघेल सरकार और कांग्रेस हर कदम पर आपके साथ हैं। कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता में किसान, आदिवासी, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, गरीब हैं प्रति व्यक्ति का विकास ही हमारी प्राथमिकता है जल जंगल जमीन के लिए हम कानून बनाकर आदिवासियों को हक प्रदान करेंगे। आप सब एक रहें शहीद  वीर नारायणसिंह के दिखाए रास्ते पर चलते रहें और समाज को शिक्षित बनाकर नशे से दूर रख आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं विधायक शिशुपाल सोरी एवं विधायक गुलाब कमरों  ने संबोधित करते हुए कहा सुदूर आदिवासी अंचल के ग्राम में आकर आप सब से मिलकर निश्चित रूप से बहुत प्रसन्नता हो रही है और हम सब मोहन मरकाम जी के साथ शहीद वीर नारायण सिंह के जीवन गाथा को याद करके और उनके मार्गों पर चलने का संकल्प लेने के लिए उपस्थित हुए हैं।

                               इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सागर सिंह बैस, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री पियूष कोसले, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, जिला पंचायत के अध्यक्ष लेखनी चंद्राकर, विधायक प्रत्याशी सोनू चंद्राकर, ब्लॉक लोरमी डिंडोरी के अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष और मुंगेली जिले और शहर के अनेकों पदाधिकारी उपस्थित थे।

                               सर्वप्रथम मुंगेली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का जोरदार स्वागत हुआ। मोहन मरकाम जी लालपुर के बंधवा पहुंचकर स्वर्गीय अंजोर दाह जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किए परिवार से मिलकर शोक जताया। उसके पश्चात लोरमी चौक लोरमी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य स्वागत हुआ। फिर वह ग्राम कोदवा महंत पहुंचे डूंगरिया ग्राम में भी कश्यप जी के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आदिवासी भाई-बहन उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने आयोजकों को बधाई दी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों भाई बहनों को अपनी ओर से पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर ने भी संबोधित किया। पूर्व विधायक जवाहर साहू माया रानी सिंह सहित अनेकों पदाधिकारी गण उपस्थित थे।  

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs