रायपुर: महापौर प्रमोद दुबे इन दिनों अमेठी लोकसभा के गौरीगंज विधानसभा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रमोद दुबे अपने साथियों के साथ राहुल गांधी के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। प्रचार के दौरान वे घर घर जाकर मतदाताओं से राहुल गांधी के लिए वोट मांग रहे हैं।
इस दौरान दुबे मतदाताओं से यह कहना नहीं भूलते की कहते हैं कि गांधी परिवार का अमेठी से गहरा रिश्ता रहा है। वे मतदाताओं से यह भी कहते हैं कि केंद्र और राज्य सरकार ने अमेठी में कोई काम नहीं होने दिया। राहुल गांधी अमेठी में फूड पार्क बनाना चाहते थे लेकिन, फूड पार्क बनने से रोका गया। यदि अमेठी में फूड पार्क बन जाता तो लाखों किसानों को फायदा होता। वे मतदाताओं से कह रहे हैं कि जब आप वोट देने जाइए तो दो चीजें ध्यान में रखिए कि उनकी नीति क्या है और नियत क्या है।केंद्र सरकार की नीयत ठीक नहीं है। अगर कोई नेता या पीएम आकर कहे कि हमने बड़ा बड़ा काम किया है तो यह ठीक नहीं है वह जनता पर कोई एहसान नहीं कर रहा है लेकिन यह सरकार जनता की आवाज को दबाना चाहती है।
एक सभा को संबोधित करते हुए प्रमोद दुबे ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री की जरूरत है ना कि चौकीदार की। चौकीदार तो 10 से 15000 मिल जाता है फिर अरबों रुपए चुनाव में खर्च कर चौकीदार चुनने की क्या जरूरत है। अमेठी वालों को अपनों के लिए लिए लड़ने वाला सांसद चाहिए। और इस बार आप सांसद नहीं प्रधानमंत्री को चुनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार 10 हजार करोड़ शोषित किसान मजदूर नौजवान के पैसे पूंजीपति को देने का काम किया है।
लेकिन कांग्रेस की सरकार बनी तो 6000 प्रति महीने गरीबों के खातों में दिया जाएगा प्रमोद दुबे ने बताया कि अमेठी सहित पूरे यूपी में मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में वोट करने का मन बना रखा है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव से राहुल गांधी इस बार अधिक मतों से विजयी होंगे। प्रमोद दुबे ने इस दौरान राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी से मुलाकात कर चुनाव के संबंध में चर्चा की।
Comments