रायपुर/// छत्तीसगढ़ विधानसभा प्रश्न काल के दौरान सिंचाई विभाग के भ्रष्टाचार का मामला जोर-शोर से उठाया गया जोगी कांग्रेस के सदस्य ने मामले को उठाते
हुए कहा कि बलोदा बाजार जिले के एसडीओ सिंचाई विभाग पिछले 15 सालों से वहीं पर जमे हुए हैं और उनके तमाम रिश्तेदार सिंचाई विभाग
के ठेकेदार हो गए , सिंचाई विभाग द्वारा नेहरों के रखरखाव के लिए भारी भरकम बजट दिया जाता है
उसमें कार्य कराने के अधिकार एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और एसडीओ को होते हैं वह
टुकड़े टुकड़े में कामों के छोटे-छोटे कोटेशन लेकर मरम्मत का कार्य कर करवाते हें छोटे-छोटे काम की आड़ में एसडीओ भाटापारा ने अपने तमाम रिश्तेदारों को ठेकेदार बना कर नहर रखरखाव का काम
आवंटित कर दिया ;
जोगी कांग्रेस के सदस्य ने
मामले को उठाते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों के नाम पर
रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस जारी कर बिना काम किए रखरखाव की पूरी राशि हड़प कर ली है
और यह काम एसडीओ महोदय पिछले 10 वर्षों से लगातार करके करोड़ों का चूना
विभाग को लगा रहे सिंचाई मंत्री रविंद्र चौबे ने जब यह जानना चाहा कि इन सज्जन का
नाम क्या है तो जोगी कांग्रेस के विधायक ने कहा कि उनका नाम वी के सिरमौर है जो
पिछले 15 20 वर्षों से वहां पदस्थ है वे अपने
रिश्तेदारों के नाम से लाइसेंस बनवा कर खुद ठेकेदारी कर रहे हैं मामले की गंभीरता
को समझते हुए जल संसाधन मंत्री ने कहा है कि पहले मैं एसडीओ को हटाउंगा फिर मुख्य अभियंता को भेजकर पूरे कार्य की जांच
कराई जाएगी




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments