दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

जेएसपीएल की ब्लास्ट फर्नेस से एक दिन में 4635 टन का सर्वोच्च उत्पादन का नया रिकार्ड

Anil Choubey 18-12-2020 12:19:52


देश में समान आकार की किसी भी ब्लास्ट फर्नेस द्वारा हासिल की गई सर्वोच्च उत्पादन दर; एक दिन में 4635 टन का सर्वोच्च उत्पादन ब्लास्ट फर्नेस की दो यूनिट्स ने मिलकर एक ही दिन में 7345 टन का रिकार्ड उत्पादन

                              रायपुर //////  नवीन जिंदल के नेतृत्व वाली जिन्दल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड, रायगढ़ संयंत्र  उत्पादन की उपलब्धियों में एक और कदम बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश के औद्योगिक क्षितिज पर जिले की साख मजबूत करता जा रहा है। अब संयंत्र की ब्लास्ट फर्नेस ने एक दिन में सर्वोच्च उत्पादन का नया कीर्तिमान बनाया है। सीओओ छत्तीसगढ़ डीके सरावगी ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी है।

                                जेएसपीएल रायगढ़ की ब्लास्ट फर्नेस-2 ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यूनिट ने 14 दिसंबर 2020 को 4635 टन का उत्पादन करने में कामयाबी हासिल की। यह वर्ष 2006 के अक्टूबर माह में ब्लास्ट फर्नेस की स्थापना के बाद से अब तक का एक दिन में सर्वोच्च उत्पादन है। ब्लास्ट फर्नेस ने 3.17 टन/प्रतिदिन/घनमीटर की दर से उत्पादन किया, जो पूरे देश में इस आकार की किसी भी ब्लास्ट फर्नेस द्वारा हासिल किया गया सर्वोच्च उत्पादन स्तर है। इस उपलब्धि पर जेएसपीएल के सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने ब्लास्ट फर्नेस पहुंचकर चेयरमैन नवीन जिंदल एवं प्रबंधन की ओर से पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्थापना के समय से ही यह फर्नेस लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। यह कीर्तिमान पूरी टीम की मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर काम करने से ही संभव हो सका है। उन्होंने सभी को आगे भी इसी तरह निरंतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

                               ब्लास्ट फर्नेस प्रमुख अरविंद कुमार भगत ने इस उपलब्धि का श्रेय उच्च प्रबंधन के निरंतर मार्गदर्शन को देते हुए बताया कि 14 दिसंबर को ही ब्लास्ट फर्नेस 1 एवं 2 ने संयुक्त रूप से 7345 टन का रिकाॅर्ड उत्पादन करने में कामयाबी हासिल की। 8 से 15 अक्टूबर के बीच सप्ताह में ब्लास्ट फर्नेस 2 ने 36008 टन के साथ अपना सर्वोच्च उत्पादन एवं ब्लास्ट फर्नेस 1 एवं 2 को मिलाकर 57675 टन का संयुक्त सर्वोच्च उत्पादन स्तर हासिल करते हुए कीर्तिमान रचा। उन्होंने कहा कि यह पूरी टीम की मेहनत और योजनाबद्ध काम के कारण ही संभव हो सका।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs