******16 दिसंबर 1971, आधुनिक हथियारों और सैन्य साजोसामान से लैस पाकिस्तान के 93,000 सैनिकों ने भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता के आगे घुटने टेक दिए थे और इसी के साथ ही दुनिया के मानचित्र में बांग्लादेश नाम से एक नए देश का उदय हुआ।******
नई दिल्ली //////प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने साल 1971 के
भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूरा
होने के अवसर पर बुधवार को राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक की अमर
ज्योति से ‘‘स्वर्णिम
विजय मशाल’’ प्रज्ज्वलित
किया. राष्ट्रीय समर स्मारक पर लगातार जलती रहने वाली ज्योति से चार विजय मशाल
जलाई गई. बता दें कि 16 दिसंबर
भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसी दिन भारत को पाकिस्तान के खिलाफ
साल 1971 में जीत
मिली थी. साथ ही एक देश के रूप में बांग्लादेश को पहचान मिली थी. आज इस मौके पर
रक्षा मंत्री सहित कई लोग मौजूद हैं.
इस मौके
पर पीएम मोदी ने शहीदों को सलामी दी और उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि देश उन
वीर जवानों को हमेशा याद रखेगा.पीएम ने इस मौके पर मशाल जलाया और शहीदों को
श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि देश उन महान योद्धाओं का हमेशा याद रखेगा.
इस मौके
पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं. इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी
कर बताया था कि राष्ट्रीय स्मारक पर लगातार जलती रहने वाली ज्योति से चार विजय
मशाल प्रज्ज्वलित की जाएंगी.




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments