दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

एसईसीएल के नए तकनीकी निर्देशक एस.के. पाल ने किया पदभार ग्रहण

Anil Choubey 15-12-2020 21:05:31


बिलासपुर ////// एसईसीएल एवं एम.सी.एल. में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके श्री एस. के. पाल ने आज दिनांक 15.12.2020 को एसईसीएल में निदेशक (तकनीकि) का पदभार ग्रहण किया। श्री एस.के.पाल को एसईसीएल के निदेशक मंडल तथा अन्य कर्मिओं ने बधाई एवं शुभकामनाए दी।

                                   उल्लेखनीय है कि श्री एस.के.पाल, निदेशक(तकनीकि) का दायित्व संभालने से पूर्व एसईसीएल के गेवरा एवं कोरबा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक रहे हैं। जठिल कार्यों को सरलता से पूर्ण करने की खूबी रखने वाले श्री एस.के. पाल ने अपने कार्य के दौरान कई अहम उपलब्धियाॅं हासिल की। इनमें क्षेत्रीय महाप्रबंधक के तौर पर कार्य करते हुए कोयला उत्पादन एवं संप्रेषण में सुद्ढ़ बढ़त शामिल है। इसी दौरान गेवरा क्षेत्र में साइलो के स्थापना एवं उन्नयन में उनका विशेष योगदान रहा है। कोरबा क्षेत्र ने भी उनके कार्यकाल में कोयला उत्पादन-उत्पादकता एवं संप्रेषण में विशेष बढ़त हासिल की।

                              कोयला क्षेत्र में विशेषज्ञ की पहचान रखने वाले श्री एस.के.पाल ने माइनिंग में बैचलेर आॅफ साइंस (इंजीनियरिंग), वर्ष 1981 में एनआईटी, राऊरकेला से पूर्ण किया। श्री एस.के.पाल ने वर्ष 1985 को महानदी कोलफिल्डस लिमिटेड से कोल इंडिया में अपनी सेवाएॅ प्रारंभ की। उपरांत माह नवंबर, 2002 में उनकी पदस्थापना एसईसीएल में हुई।

                           एसईसीएल में उन्होनें गेवरा एवं कोरबा क्षेत्र के साथ साथ कुसमंुण्डा एवं जोहिला क्षेत्र में भी अपना विशेष योगदान दिया। एसईसीएल मुख्यालय में महाप्रबंधक (सी.एम.सी.) के तौर पर उन्होंनें अपना कार्यकाल बखूबी निभाया। इस दौरान उन्होनें ई-निविदा प्रणाली को अपनाने एवं विस्तारित करने में अहम भूमिका निभाई।

                           एस.के.पाल को उनके उत्कृष्ठ कार्याें के लिए विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया है। इसमे विशेष तौर पर जोहिला क्षेत्र में कार्य के दौरान वर्ष 2007 में कंचन ओपनकास्ट प्रोजेक्ट को सुरक्षा के लिए मिला एक्सेलेंस अवार्ड शामिल है।

                             एकल रूप में देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी एसईसीएल को निश्चय ही श्री एस.के.पाल के दीर्घ अनुभवों, नेतृत्व क्षमता तथा उत्कृष्ट कार्यशैली का लाभ मिल सकेगा तथा इस बाबत श्री एस.के. पाल के आगमन से एसईसीएल परिवार में उत्साह देखा जा रहा है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs