दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ खाद्यान्न भंडारण के लिए स्टेट वेयरहाउसिंग का बड़ा प्लान संचालक मंडल की बैठक में मंजूरी

Anil Choubey 11-12-2020 18:58:25


रायपुर  ////   76 करोड़ की लागत से 13 स्थानों पर गोडाउन बनाने का प्रस्ताव मंजूर, स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में फैसला कार्पोरेशन की सेवाओं को सर्वोत्तम बनाने की दिशा में काम करें - वोरा7 सौ करोड़ की लागत से 15 सौ स्थानों पर प्रस्तावित दुकान सह गोदाम की डिजाइन में होगा बदलाव इलेक्ट्रॉनिक वे-ब्रिज स्थापित करने सहित कई प्रस्तावों पर लिये गए फैसले

                        रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के संचालक मंडल की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए। कार्पोरेशन के चेयरमेन अरूण वोरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक लाख 29 हजार मीट्रिक टन क्षमता के कुल 13 गोडाउन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इनके निर्माण पर कुल 76 करोड़ 30 लाख रुपए खर्च होंगे। ये सभी गोडाउन रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर जिले में बनाए जाएंगे।

इसके अलावा बैठक में पूरे प्रदेश में आधुनिक सुविधाओं से लैस 1500 राशन दुकान सह गोडाउन निर्माण योजना का प्रेजेंटेशन भी दिया गया। करीब 7 सौ करोड़ की लागत से बनने वाले राशन दुकान सह गोडाउन निर्माण के प्रस्ताव पर संचालक मंडल ने डिजाइन में कुछ बदलाव करने कहा है। आवश्यक संशोधन के बाद इस योजना का प्रस्ताव ऋण प्राप्ति के लिए शासन को भेजा जाएगा। इसी तरह राशन दुकान सह गोदाम के निर्माण और विस्तारीकरण के प्रस्ताव भी शासन को भेजने का निर्णय लिया गया।

                       संचालक मंडल की बैठक में कई प्रमुख गोदामों में 60 मीट्रिक टन क्षमता के इलेक्ट्रॉनिक वे-ब्रिज स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। वोरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सेक्रेटरी डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग की विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन के एमडी निरंजन दास, लघु वनोपज व्यापार एवं विकास सहकारी संघ के एमडी संजय शुक्ला, भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक परविंदर भारती, केंद्रीय भंडारण निगम के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग पगारे, छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के एमडी अभिनव अग्रवाल, संचालक श्याम अवतार केडिया उपस्थित थे।

सर्वोत्तम सेवाएं देना सुनिश्चित करें - वोरा

                           संचालक मंडल की बैठक के प्रारंभ में कार्पोरेशन के चेयरमेन अरूण वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के कार्यों, सेवाओं को सर्वोत्तम बनाने की दिशा में ठोस कार्य किए जाएं ताकि कार्पोरेशन का नाम और काम पूरे देश में बेहतर सेवाओं के लिए जाना जाए। छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन को सभी के सहयोग से पूरे देश में सर्वोत्तम कार्पोरेशन बनाने की दिशा काम किया जाना चाहिए।वोरा ने कहा कि गोडाउन में आधुनिक तकनीक के उपयोग से बेहतर क्वालिटी की सर्विस उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। कीटनाशकों के छिड़काव से लेकर स्टोरेज सामग्री का बेहतर रखरखाव करने सभी जरूरी सावधानियां बरतना आवश्यक है। इसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वोरा ने पूरे छत्तीसगढ़ में ज्यादा से ज्यादा गोदाम का निर्माण कर गोदामों की क्षमता बढ़ाने पर फोकस करने और कार्पोरेशन को ज्यादा से ज्यादा लाभ अर्जित करने वाला संस्थान बनाने की दिशा में ठोस प्रयास करने पर जोर दिया।

                      संचालक मंडल की बैठक में भंडारण शुल्क की दरों के पुनरीक्षण, संचालक मंडल की 43 वीं बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन, तिल्दा और चांपा में गोडाउन निर्माण की स्वीकृति निरस्त करने, कार्पोरेशन के सचिव व महाप्रबंधक अजय शंकर कन्नौजे के कार्यभार ग्रहण करने की पुष्टि, कार्पोरेशन के अधिकारी, कर्मचारियों को दीपावली पर्व पर भुगतान प्रोत्साहन की राशि की पुष्टि के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई और निर्णय लिए गए।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs