दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ में 52 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर ,वनवासियों के हित में फैसला

Anil Choubey 05-12-2020 18:07:21


भूपेश सरकार ने दो वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए लघुवनोपजों की संख्या  7 से बढ़ाकर 52 की 

रायपुर, ////// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में 31 से बढ़ाकर 38 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने के साथ-साथ संघ द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य के अंतर्गत 14 लघु वनोपजों की खरीदी का अहम निर्णय लिया गया है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इस तरह छत्तीसगढ़ में लगभग दो वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 52 कर दी गई है।

                गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत 31 से बढ़ाए गए 38 लघु वनोपजों में से 7 नवीन लघु वनोपज कुसुमी बीज, रीठा फल(सूखा), शिकाकाई फल्ली(सूखा), सतावर जड(सूखा)़, काजू गुठली, मालकांगनी बीज तथा माहुल पत्ता को शामिल किया गया है। निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार इनमें कुसुमी बीज 23 रूपए, रीठा फल(सूखा) 14 रूपए, शिकाकाई फल्ली(सूखा) 50 रूपए, सतावर जड(सूखा) 107 रूपए़, काजू गुठली 90 रूपए, मालकांगनी बीज 100 रूपए तथा माहुल पत्ता 15 रूपए प्रति किलोग्राम की दर पर खरीदी की जाएगी। इसी तरह संघ द्वारा समर्थन मूल्य पर 14 लघु वनोपजों पलास (फूल), सफेद मूसली (सूखा), इंद्रजौ, पताल कुम्हड़ा, कुटज, अश्वगंधा, आंवला (कच्चा), सवई घास, कांटा झाडू, तिखुर, बीहन लाख-कुसुमी, बीहन लाख-रंगीनी, बेल (कच्चा) तथा जामुन (कच्चा) की खरीदी की जाएगी।

 छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी अनुसार संघ द्वारा समर्थन मूल्य के अंतर्गत पलास (फूल) की खरीदी प्रति क्ंिवटल 1000 रूपए की दर पर की जाएगी। इसी तरह सफेद मूसली (सूखा) 65 हजार रूपए, इंद्रजौ 15 हजार रूपए, पताल कुम्हड़ा 3 हजार रूपए तथा कुटज (छाल) एक हजार 100 रूपए प्रति क्ंिवटल की दर पर खरीदी की जाएगी। इसके अलावा अश्वगंधा 32 हजार 500 रूपए, आंवला कच्चा 2 हजार 800 रूपए, सवई घास एक हजार 400 रूपए तथा कांटा झाडू 2 हजार 300 रूपए प्रति क्ंिवटल की दर पर खरीदी की जाएगी। इसी तरह तिखुर प्रति क्ंिवटल 2 हजार 500 रूपए, बीहन लाख-कुसमी प्रति क्ंिवटल 30 हजार रूपए तथा बीहन लाख-रंगीनी प्रति क्ंिवटल 22 हजार रूपए की दर पर क्रय की जाएगी। इसके अलावा बेल (कच्चा) एक हजार रूपए तथा जामुन (कच्चा) 2 हजार 300 रूपए प्रति क्ंिवटल की दर पर खरीदी की जाएगी।

                छत्तीसगढ़ राज्य में इसके पहले खरीदी की जाने वाली 31 लघु वनोपजों में साल बीज, हर्रा, ईमली बीज सहित, चिरौंजी गुठली, महुआ बीज, कुसुमी लाख, रंगीनी लाख, काल मेघ, बहेड़ा, नागरमोथा, कुल्लू गोंद, पुवाड़, बेल गुदा, शहद तथा फूल झाडू, महुआ फूल (सूखा) की खरीदी की जा रही थी। इसके अलावा जामुन बीज (सूखा), कौंच बीज, धवई फूल (सूखा), करंज बीज, बायबडिंग और आंवला (बीज सहित) तथा फूल ईमली (बीज रहित), गिलोय तथा भेलवा, वन तुलसी बीज, वन जीरा बीज, इमली बीज, बहेड़ा कचरिया, हर्रा कचरिया तथा नीम बीज की खरीदी की जा रही थी। राज्य सरकार द्वारा कुसुमी लाख, रंगीनी लाख और कुल्लू गोंद की खरीदी में समर्थन मूल्य के अलावा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs