दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं दें >>> : जयसिंह अग्रवाल

Anil Choubey 02-12-2020 17:51:48


कोरबा में राजस्व मंत्री ने दो नवीन उपार्जन केन्द्र का किया शुभारंभ

कोरबा /////  /छत्तीसगढ़ में एक दिसम्बर से धान खरीदी उत्सव प्रारंभ हो गया है। किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। किसानों के लिए उनके गांवों के आस-पास ही धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। इसके लिए राज्य शासन ने इस खरीफ विपणन वर्ष में करीब 260 नवीन धान खरीदी केन्द्र बनाए है। इसी कड़ी में प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में दो नवीन धान उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ किया। राजस्व मंत्री ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 48 सुमेधा और वार्ड क्रमांक 31 दादरखुर्द धान उपार्जन केन्द्र का उद्घाटन किया। नवीन धान खरीदी केन्द्र शुरू होने से क्षेत्र से लगे गांव के किसानों को लम्बी दूरी तय करके धान बेचने जाने से मुक्ति मिलेगी। गांव के पास ही धान खरीदी केन्द्र शुरू होने से धान बेचने में किसानों को सहूलियत भी होगी। धान खरीदी केन्द्र सुमेधा के लोकार्पण समारोह में राजस्व मंत्री ने कहा कि सुमेधा में धान खरीदी केन्द्र शुरू होने से आसपास के लगभग आठ गांवो सेमीपाली, नागिनभाठा, केंदईखार, सुमेधा, लाटा, अगारखार, कुमगरी तथा सलियाभाठा के किसानों को अपने उपार्जित धान को बेचने के लिए लगभग 20 किलोमीटर दूर कनबेरी धान खरीदी केन्द्र नहीं ले जाना पड़ेगा। इन आठ गांवो के किसानों को सुमेधा में धान बेचने की सहूलियत होगी तथा धान को दूरस्थ खरीदी केन्द्र ले जाने में लगने वाला समय और पैसे की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रदेश के किसानों को हर संभव सुविधा देने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। किसानों को उनका धान उनके गांव में व आसपास ही बेचने की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में इस वर्ष कुल 7 नवीन धान उपार्जन केन्द्र की स्थापना के साथ कुल 49 उपार्जन केन्द्र संचालित है।
कोरबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुमेधा के नवीन धान केन्द्र में अगारखार, लाटा, केन्दईखार, सेमीपाली, सुमेंधा, कुमगरी, सलिहाभांठा, नागीनभांठा के किसानो को सुविधा मिलेगी इसके अलावा ग्राम जमनीपाली, बलगीखार, डगनियाखार, छुराकछार, स्याहीमुड़ी, बरेडीमुड़ी, डुमरमुड़ा, गोपालपुर, भाठापारा, कुदूरमाल, चोरभट्ठी भी शामिल किये जाने की कार्यवाही प्रगति पर है। इसी प्रकार दादरखुर्द के धान खरीदी केन्द्र में दादरखुर्द, खरमौरा, ढेलवाडीह, बरबसपुर, झगरहा के अलावा रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नकटीखार गोढ़ी, पंडरीपानी, करूमौहा, बुंदेली, डुमरडीह और मुसलीडीह के किसानों को सुविधा प्राप्त होगी। खरीदी केन्द्र के लोकार्पण समारोह के दौरान सुमेधा के पूर्व सरपंच श्री भजन कंवर ने अपने गांव में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केन्द्र की स्थापना से खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि धान विक्रय करने के लिए 22 कि.मी. की दूरी तय कर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। अब गांव में ही धान खरीदी केन्द्र खुलने से हम सब काफी खुश हैं। कृषक श्री त्रिभुवन सिंह कंवर एवं श्री इतवार सिंह कंवर ने ग्राम सुमेंधा में तथा श्री अमन पटेल व श्री अरूण यादव ने ग्राम दादरखुर्द में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केन्द्र खोलने के लिए राज्य सरकार एवं राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे गांव के अलावा आसपास के गांव के कृषकों को अपनी उपज बेचने के लिए अब दूर तक सफर तय नही करना पड़ेगा।
सुमेधा और दादर खुर्द में धान उपार्जन केन्द्र के लोकार्पण समारोह के दौरान महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs