बॉलीवुड डेस्क. एक वक्त था, जब ऋतिक रोशन को डॉक्टर्स ने कह दिया था कि वे कभी डांस नहीं कर पाएंगे। हालांकि, आज वे बॉलीवुड के टॉप डांसर्स में से एक हैं। इंटरनेशनल डांस डे पर एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में ऋतिक ने बताया कि उनकी लाइफ में एक दौर ऐसा भी आया था, जब डॉक्टर्स ने कह दिया था कि वे कभी डांस नहीं कर पाएंगे। हालांकि, ऋतिक की मानें तो उन्होंने इस दौर में भी डांस प्रैक्टिस जारी रखी। वे कहते हैं, "डांस फिट रहने का सबसे बेहतर तरीका है। यह कैलोरीज बर्न करने, मसल्स को मजबूत बनाने , फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने और खुद को खुश रखने में मदद करता है। मैंने अपनी मां और बच्चों को भी यह सिखाया है और उन्हें यह बहुत पसंद है।"
क्लास टीचर देते थे फेल करने की धमकी
- दरअसल, बहुत छोटी उम्र में ही ऋतिक स्कोलियोसिस नाम की बीमारी से जूझ चुके हैं। इसमें इंसान की रीढ़ की हड्डी एक ओर झुक जाती है। 2013 में एक इंटरव्यू में ऋतिक ने कहा था, "मेरी बेसिक बनावट बहुत ही कमजोर थी। मेरे घुटनों में तकलीफ होती थी और मैं हर सुबह बेहद दर्द के साथ जागता था। मैं सातवीं क्लास में था और कई क्लास मुझे छोड़नी पड़ती थीं। क्लास टीजर कहते थे कि अगर मेरी अटेंडेंस 70 फीसदी से कम रही तो वे मुझे फेल कर देंगे।"
अनुभव ने बनाया ऋतिक को बेहतर इंसान
- ऋतिक की मानें तो बियॉन्ड द ऑब्वियस का मतलब तलाशते-तलाशते वे फिलॉस्फर बन गए। वे कहते हैं, "कुछ कार्ड्स थे, जिनसे मुझे जूझना था और अगर मुझे शिकायत होती थी कि मैं कहीं भी नहीं जाने वाला हूं तो मुझे बस उन कार्ड्स को बेहतर तरीके से खेलने का तरीका ढूंढना होता था। मैंने अपनी कमजोरी का विश्लेषण किया और पाया कि प्रैक्टिस, हार्ड वर्क और सबसे जरूरी रिसर्च और खुद को शिक्षित बनाकर काफी कुछ पाया जा सकता है। इसकी वजह से मुझे हेल्थ और फिटनेस पर काफी ज्ञान प्राप्त हुआ। आप जिंदगी में जो भी कर पाते हो, वह अनुभव से ही आता है। इन्हीं अनुभवों ने मुझे वह इंसान बनाया, जो आज मैं हूं।"
- ऋतिक आगे कहते हैं, "दर्द एक चीज है और सफरिंग एक अलग चीज। सफरिंग दिमाग में होती है। एक बार जब आप इससे अलग हो जाते हैं तो दर्द को हैंडल कर सकते हैं। आप इसे दोस्त बना लीजिए, यह आपको जटिल और मजबूत बनाने में मदद करता है।"
'कहो न...प्यार है' से हुई डांस में गहरी रुचि
- ऋतिक रोशन ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने डांस में गहरी रुचि तब लेनी शुरू की, जब वे 'कहो न...प्यार है' (2000) की तैयारी कर रहे थे। वे हमेशा ही माइकल जैक्सन, शम्मी कपूर और गोविंदा के बहुत बड़े फैन रहे हैं। तीनों की डांसिंग स्टाइल को वे सबसे अलग मानते हैं। ऋतिक की मानें तो आईने के सामने वे तीनों की डांसिंग स्टाइल को कॉपी करते हुए बड़े हुए हैं। खासकर माइकल जैक्सन को वे अपना डांस इंसिपिरेशन मानते हैं और कहते हैं कि उन्हीं की वजह से उन्होंने डांस करना शुरू किया।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments