दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

रामायणकालीन नगरी शिवरीनारायण का होगा विकास मुख्यमंत्री ने 36 करोड़ रूपए के प्रस्तावित कार्यों के मॉडल का किया अवलोकन

Anil Choubey 29-11-2020 19:27:00


भगवान राम, लक्ष्मण और माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण

रायपुर, ///// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत लगभग 36 करोड़ रुपये के प्रस्तावित कार्यों के मॉडल का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने मेला मैदान में भगवान राम, लक्ष्मण और माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री पी एल पुनिया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुन्दर दास, विधायक मोहन मरकाम, श्री चंदन यादव, संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव राय उपस्थित थे।

                    राम वनगमन पर्यटन परिपथ के महत्वपूर्ण पड़ाव और महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के संगम पर स्थित शिवरीनारायण में रामायण की थीम के अनुरूप विभिन्न विकास कार्य आकार ले रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से महानदी मोड़ पर 44 फीट ऊंचा विशाल प्रवेश द्वार और इसके समीप 32 फीट ऊंची भगवान श्रीराम सहित लक्ष्मण और माता शबरी की मूर्ति का निर्माण किया जायेगा।शिवरीनारायण में माता शबरी की भक्ति एवं वात्सल्य के प्रतीक जूठे बेर खिलाने के प्रसंग को उद्धरित करते हुए नदीतट घाट एरिया का सुंदरीकरण के अंतर्गत 14 व्यू पॉइंट का निर्माण, आरती पूजन जन सुविधा के रूप में, फूड प्लाजा, मेला ग्राउंड के पास कैफेटेरिया, पर्यटन सूचना केंद्र, पार्किंग एरिया का निर्माण, थ्री डी मॉडल, वाक थू्र के प्रस्तावित प्रारूप का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि राम वनगमन पर्यटन परिपथ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए भगवान केवल आस्था ही नहीं बल्कि भांजे के रूप में भी पूजनीय हैं। पर्यटन परिपथ में कोरिया से लेकर सुकमा तक लगभग 1440 किलोमीटर के पथ में 75 स्थलों का चिन्हांकन किया गया है। इनमें से प्रथम चरण में 9 स्थलों के विकास का बीड़ा राज्य सरकार ने उठाया है। इनमें सीतामणी हरचौका, रामगढ़, शिवरीनारायण, तुरतुरिया, चंदखुरी, राजिम, सिहावा, जगदलपुर और रामाराम (सुकमा) शामिल हैं।

पर्यटन, नगरीय प्रशासन और जलसंसाधन विभाग द्वारा कराए जाएंगे कार्य-

                              राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के अंतर्गत शिवरीनारायण में लगभग 36 करोड़ की लागत से विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे। शिवरीनारायण में प्रथम चरण में पर्यटन विभाग 5.76 करोड़ रुपए की लागत के कार्य कराएगा, जिसके अंतर्गत घाट निर्माण, कियोस्क, टूरिस्ट इंन्फोरमेशन सेंटर, मंदिर कॉम्पलेक्स पुनरुत्थान, पार्किंग, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, प्रशासनिक भवन आदि कार्य कराए जाएंगे।

                            द्वितीय चरण में पर्यटन विभाग द्वारा 0.86 करोड़ रुपए की लागत के कार्य कराए जाएंगे, जिसमें खरौद में लक्ष्मण मंदिर का विकास, मार्केट एरिया अपग्रेडेश, सी.सी.टी.व्ही.कैमरा स्थापना के कार्य शामिल हैं। शिवरीनारायण में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 12.4 करोड़ रुपए की लागत के कार्य किए जाएंगे, जिनमें मेन गेट निर्माण, प्रभु श्री राम जी की मूर्ति निर्माण, घाट वॉक वे डेवलपमेंट, साईनेजेस, लाईटिंग, लैण्डस्केपिंग, व्यू पाईंट, पार्किंग एरिया, फूड प्लाजा, मॉडयूलर शॉप के कार्य शामिल हैं। शिवरीनारायण में जल संसाधन विभाग द्वारा 11.9 करोड़ रुपए की लागत से महानदी में बैराज एवं ब्रिज के मध्य में व्यू पाईंट, घाटों का विकास, वॉक वे, साईनेजेस, लाईटिंग, एल्यूमिनेशन ऑफ ब्रिज और बैराज, लैण्डस्केपिंग, स्टोन पिंचिंग के कार्य कराए जाएं

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs