बिलासपुर //// एसईसीएल मुख्यालय स्थित
प्रांगण में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में आज 26 नवंबर को मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक- एपी पंडा एवं मुख्य
चिकित्सा अधिकारी वी पी “kekZ] निदेशक तकनीकी संचालन एस के प्रसाद निदेशक
वित्त एस.एस चौधरी महाप्रबंधक कार्मिक प्रशासन ए के सक्सेना और विभिन्न विभाग
अध्यक्ष एवं प्रबंध प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर संविधान के प्रति अपनी निष्ठा
प्रकट की इस अवसर पर अपने संबोधन में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पंडा ने कहा 26 नवंबर को हम संविधान दिवस के रूप में इस दिन को मनाते हैं आज ही
के दिन 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा हमारे संविधान
को अपनाया गया था, आज यह सिर्फ डॉक्टर अंबेडकर के सम्मान और उनके द्वारा बनाए गए
इस संविधान के महत्त्व का प्रचार करने के उद्देश्य से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है इस
कार्यक्रम के उपरांत एसईसीएल के कर्मियों ने माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद
के दूरदर्शन पर प्रसारित भारतीय संविधान की प्रस्तावना के वाचन के साथ -साथ
प्रस्तावना को दोहराया इस अवसर पर एसईसीएल में संविधान के प्रति निष्ठा और आदर भाव
व्याप्त था




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments