मृतक रूपेंद्र चंदेल एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर का काम करता था और नोएडा एक्सटेंशन के गौर सिटी में रहता था. पुलिस की माने तो रूपेंद्र लगभग 2 बजे अपने घर गौर सिटी से किसी काम के लिए निकला था और देर शाम तक वो घर नहीं पहुंचा था.
देर शाम पुलिस के पास एक फोन आया कि नोएडा एक्सटेंशन गौर सिटी एक्जोटिका टॉवर के पास एक फोर्ड कार में लहूलुहान हालत में एक युवक पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, लेकिन पुलिस के लिए सबसे बड़ी पहेली है कि रूपेंद्र चंदेल की अगर हत्या हुई है तो किसने और क्यों की. फिलहाल पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि वो अपनी जांच किस दिशा में बढ़ाये ये स्पष्ट हो सके!




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments