रायपुर//////मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज विधानसभा परिसर में आयोजित मरवाही विधानसभा से
नवनिर्वाचित विधायक डॉ. के. के. धु्रव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
डॉ. के.के. धु्रव ने हिंदी
में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री श्री रविंद्र चैबे, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज
साहू, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत सहित अनेक विधायक और विशिष्ट
जन उपस्थित थे।




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments