दिव्य-दूत

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत आस्था, संस्कृति और रामकथा से आलोकित हुआ राजिम कुंभ कल्प 2026 NMDC key contributor to India’s infrastructure growth and sustainable future. >>> Amitava Mukherjee CMD NMDC साहू समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक उत्थान की मिसाल >> मुख्यमंत्री साय NMDC ने PRSI नेशनल कॉन्फ्रेंस 2025 में 7 जाने-माने अवॉर्ड जीते

बूढ़ातालाब के सौंदर्यीकरण से रायपुर शहर की खूबसूरती में जुड़ी एक महत्वपूर्ण कड़ी- >> मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Anil Choubey 01-11-2020 21:52:11


मुख्यमंत्री ने बूढ़ातालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर के सौंदर्यीकरण का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने जय स्तंभ चौक के सौंदर्यीकरण और मालवीय रोड़ में  नवनिर्मित जवाहर बाजार का भी किया लोकार्पण 

रायपुर, ///// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य स्थापना दिवस पर आज शाम राजधानी रायपुर स्थित ऐतिहासिक ‘‘बूढ़ातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर‘‘ के सौंदर्यीकरण का मौके पर जाकर बोटिंग और पाथ-वे में भ्रमण कर अवलोकन किया। उन्होंने बूढ़ातालाब के नैसर्गिक सौंदर्य को  नजदीक से निहारते हुए खुशी से अभिभूत होकर कहा कि इससे बूढ़ातालाब ही नहीं बल्कि पूरे रायपुर शहर की खूबसूरती में एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई है। लगभग 87 एकड़ क्षेत्र में फैले ऐतिहासिक बूढ़ातालाब के सौंदर्यीकरण का भरपूर आनंद उठाने के लिए सभी आयु वर्ग के लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। इसमें देश के सबसे बड़े फॉउन्टेन के साथ लेजर शो, रंग-बिरंगी लाइटें, म्यूजिकल फॉउन्टेन, टनल फॉउन्टेन तथा विशाल प्रवेश द्वार के साथ सौंदर्यीकरण से इसका निखरा भव्य स्वरूप सबके लिए आकर्षण का केन्द्र बना है।

                           बूढ़ातालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर के सौंदर्यीकरण के तहत वर्षाें से जमी गंदगी को दूर कर पानी को स्वच्छ किया गया है। इसमें तालाब से सटी जर्जर सड़क को नागरिकों के लिए खूबसूरत पाथ-वे का स्वरूप दिया गया है। कोरोना की परिस्थितियों के बाजजूद भी रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अल्प अवधि में इस विशाल कार्य योजना को पूरा किया और बूढ़ातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर को नया स्वरूप देते हुए भव्य आकर्षण के केन्द्र के रूप विकसित कर शहरवासियों को इस ऐतिहासिक विरासत से पुनः जोड़ने का काम किया है। इसके तहत तालाब के किनारे नवनिर्मित संरचना से स्वामी विवेकानंद की विशाल प्रतिमा तक पहुंचने के लिए बने फ्लोटिंग डेक ‘‘जल सेतू‘‘ का अहसास करा रहे हैं। आकर्षक प्रवेश द्वार, दो स्तरीय पाथ-वे, म्यूजिकल फॉउन्टेन, टनल फॉउन्टेन, आकर्षक लैंड स्कैपिंग  और जगमगाती रोशनी से तालाब की खूबसूरती का आनंद रायपुर वासियों के साथ देश भर से पहुंचने वाले पर्यटक ले सकेेंगे। यहां चिल्ड्रन पार्क के अलावा नौकायान का भी आनंद ले सकेंगे। साथ ही शहर के नागरिक अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे, इसलिए यहां ओपन जिम इक्यूपमेंट भी लगाए गए हैं।

                                                   मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इससे पहले रायपुर शहर के जय स्तंभ चौक के सौंदर्यीकरण और मालवीय रोड में नवनिर्मित जवाहर बाजार का भी लोकार्पण किया। नगर निगम द्वारा करीब 65 लाख की लागत से जय स्तंभ चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया है। जिसमें लैंड स्कैपिंग, चारों तरफ फोकस लाइट और एलईडी स्क्रीन लगाया गया है। लगभग 23 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित जवाहर बाजार के प्रथम तथा द्वितीय तल में 147 दुकानें और तृतीय तथा चतुर्थ तल में 16 कार्यालय कक्ष बनाए गए हैं। 25 कारों की पार्किंग भी बनाई गई है। उनका सौंदर्यीकरण मूलस्वरूप को यथावत रखते हुए किया गया है। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे तथा मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

              

 

 


Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs