दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से की मुलाकात : छत्तीसगढ़ में 3 नये राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का किया आग्रह

Anil Choubey 18-11-2020 09:46:08


****************भारतमाला योजनारू भू-स्वामियों को मुआवजा राशि का शीघ्र भुगतान का आग्रह राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण, उन्नयन, पुर्ननिर्माण के लिए 11024.39 करोड़ रूपए के प्रस्तावित कार्यो की स्वीकृति का अनुरोध*******************

रायपुर, 17 नवंबर 2020/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नागपुर प्रवास के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ राज्य में तीन नये राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री नईदिल्ली के प्रवास के पश्चात नागपुर पहुंचे थे। उन्होंने यहां केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी से मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और राज्य में सड़क विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। 


           
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में भोपालपट्नम-तारलागुड़ा मार्ग के डामरीकरण, रायपुर शहर के टाटीबंध में फ्लाईओव्हर और पतरापाली कटघोरा मार्ग के उन्नयन के लिए श्री गडकरी को धन्यवाद दिया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग और सैद्धांतिक राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण, उन्नयन, पुर्ननिर्माण हेतु 11024.39 करोड़ रूपए के प्रस्तावित कार्यो को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।


           
श्री बघेल ने भारतमाला योजना के अंतर्गत रायपुर-दुर्ग बायपास के भू-अर्जन के संबंध में केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा भू-स्वामियों को भू-अर्जन की राशि का भुगतान नहीं हो रहा है, जिससे भू-स्वामियों में रोष है। इन भू-स्वामियों को शीघ्र मुआवजा राशि का भुगतान कराने का भी उन्होंने आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि चांपा-कोरबा-कटघोरा मार्ग अत्यंत खराब स्थिति में है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग औद्योगिक नगरी कोरबा को जोड़ता है। जल्द ही सड़क निर्माण एजेंसी नियुक्त कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। इसके अलावा पिरियोडिकल रिनिवल में वर्ष 2020-21 में आबंटन 50 करोड़ रूपए किए जाने, रायगढ़-सरायपाली राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद पड़े कार्य को पुनः प्रारंभ कराने और रायपुर से धमतरी मार्ग के निर्माण की गति को तेज कराने का भी उन्होंने अनुरोध किया।

           
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय परिवहन मंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य में तीन नये राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया। इनमें रायगढ़ - घरघोड़ा- धरमजयगढ़- पत्थलगांव मार्ग, अम्बिकापुर - वाड्रफनगर - बम्हनी - रेनूकूट - बनारस मार्ग और पंडरिया - बजाग - गाड़ासरई मार्ग शामिल हैं। श्री बघेल ने बताया कि ये मार्ग आदिवासी बहुल क्षेत्रों से गुजरते हैं। इसके अलावा ये मार्ग भारतमाला प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रस्तावित मार्गों को भी जोड़ते हैं। इन मार्गों में यातायात घनत्व की सघनता है। इन मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने से राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा।

           
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य में वर्ष 2019-20 में चौड़ीकरण एवं उन्नयन हेतु चिन्हित पांच नई सड़कों को वर्ष 2020-21 की वार्षिक कार्ययोजना में शामिल कर स्वीकृति प्रदान करने का भी आग्रह किया। उन्हों बताया कि ये सड़कें मार्च 2020 के अंत में लॉकडाउन लगने के कारण स्वीकृत नहीं हो सके थे। उनकी फिर से स्वीकृति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों में मुंगेली से पण्डरिया मार्ग, मददंमुड़ा से देवभोग, अभनपुर से पोण्डमार्ग, झलमला-बालोद-शेरपार मार्ग, जयनगर में आरओबी निर्माण शामिल है। इन सड़कों की कुल लंबाई 148 किलोमीटर और इनकी कुल लागत 1414 करोड़ रूपए है। इन सड़कों के लिए डी.पी.आर. तैयार कर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग को भेजा गया है।

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs