संवाददाता
कोण्डागांव
ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ,
कोण्डागांव //// सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को मर्दापाल में सेवा सेतु अभियान के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वन मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के न…




Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Divyadoot
Comments