दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh

Anil Choubey 27-09-2026 22:28:55


एनएमडीसी ने बस्तर, छत्तीसगढ़ में 5,427 करोड़ रुपये की लागत से लौह अयस्क प्रसंस्करण संयंत्र, स्लरी पाइपलाइन और पेलेट संयंत्र शुरू किया

Hyderabad, 27.09.2026:////NMDC Ltd has commissioned its 2 million tonne per annum (MTPA) pellet plant at Nagarnar in Chhattisgarh, as part of a Rs 5,427-crore integrated project of iron ore processing, pipeline and pellet making connecting its iron ore operations at Bacheli with the company's steel plant at Nagarnar.

The project includes a new iron ore processing plant at Bacheli, a 15 MTPA slurry pipeline and the 2 MTPA pellet plant at Nagarnar. The 135 km slurry pipeline carries processed iron ore concentrate from Bacheli to Nagarnar, providing an alternative to transporting the material by road.

The maiden production from the pellet plant was monitored live from NMDC's headquarters by Chairman and Managing Director Amitava Mukherjee and the company's senior leadership, as adverse weather conditions prevented them from travelling to the project site.

The facilities will enable NMDC to process iron ore fines and slimes from its Bailadila mines into concentrate and subsequently convert the concentrate into pellets. The pellet plant uses Straight Grate Induration technology to produce pellets for use in steelmaking.

"Today is a day of immense pride for everyone at NMDC. This has not been an easy project to execute. It involved the processing facilities, the actual slurry pipeline and the pellet plant. But today is a red-letter day—a day we have been waiting for a long time. This is the day when our collective dream is coming true," Amitava Mukherjee, Chairman and Managing Director, NMDC Ltd., said.

The commissioning strengthens NMDC's presence across the iron ore value chain, from mining and beneficiation to slurry transportation and pellet production. It also adds a new value-added product to the company's portfolio and allows it to make greater use of iron ore fines and slimes generated from its Bailadila operations.

The project is part of NMDC's broader expansion and diversification strategy as the company works towards increasing its iron ore production capacity to 100 million tonnes in the long term.

The slurry pipeline passes through 61 villages in Bastar and Dantewada districts and is designed to reduce the movement of processed ore by road, provide alternate mode of evacuation and lower dependency on Railways and ensures a dedicated link between NMDC's Bacheli operations and Nagarnar.

एनएमडीसी ने बस्तर, छत्तीसगढ़ में 5,427 करोड़ रुपये की लागत से
लौह अयस्क प्रसंस्करण संयंत्र, स्लरी पाइपलाइन और पेलेट संयंत्र शुरू किया

हैदराबाद, 27.09.2026:///// एनएमडीसी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में अपने 2 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) पेलेट संयंत्र को शुरू किया है, जो कि लौह अयस्क प्रसंस्करण, पाइपलाइन और पेलेट बनाने की 5,427 करोड़ रुपये की एकीकृत परियोजना का हिस्सा है । यह एकीकृत परियोजना बचेली में अपने लौह अयस्क संचालन को कंपनी के नगरनार में स्थित इस्पात संयंत्र से जोड़ता है ।

इस परियोजना के अंतर्गत बचेली में एक नया लौह अयस्क प्रसंस्करण संयंत्र, 15 एमटीपीए स्लरी पाइपलाइन और नगरनार में 2 एमटीपीए पेलेट संयंत्र शामिल हैं । 135 कि.मी. की स्लरी पाइपलाइन बचेली से नगरनार तक संसाधित लौह अयस्क कॉन्संट्रेट ले जाती है, जो सड़क द्वारा इस सामग्री की ढुलाई का विकल्प है ।

पेलेट संयंत्र से प्रथम उत्पादन प्रक्रिया की निगरानी एनएमडीसी मुख्यालय से श्री अमिताभ मुखर्जी, अध्यक्ष-सह- प्रबंध निदेशक और कंपनी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा की गई, क्योंकि खराब मौसम के कारण वे परियोजना स्थल तक नहीं पहुँच पाए ।

ये सुविधाएं एनएमडीसी को अपनी बैलाडीला खदानों से लौह अयस्क के फाइन्स और स्लाइम्स को कॉन्संट्रेट में संसाधित करने और बाद में कॉन्संट्रेट को छर्रों में बदलने में सक्षम बनाएंगी । यह पेलेट संयंत्र इस्पात-निर्माण में उपयोग के लिए पेलेट बनाने हेतु स्ट्रेट ग्रेट इंडुरेशन तकनीक का उपयोग करता है ।

इस अवसर पर श्री अमिताभ मुखर्जी, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एनएमडीसी लिमिटेड ने कहा “एनएमडीसी में सभी के लिए आज अत्यंत गर्व का दिन है । इस परियोजना को  पूरा करना आसान नहीं था । इसमें प्रसंस्करण सुविधाएं, वास्तविक स्लरी पाइपलाइन और पेलेट संयंत्र शामिल हैं । लेकिन आज का दिन बहुत खास है - एक ऐसा दिन जिसका हम लंबे समय से इंतजार कर रहे थे । यह वह दिन है जब हम सब का देखा हुआ सपना सच हो रहाहै ।”

यह कमीशनिंग खनन और बेनिफिशिएसन से लेकर स्लरी परिवहन और पेलेट उत्पादन तक, लौह अयस्क मूल्य- श्रृंखला में एनएमडीसी की उपस्थिति को मजबूत करता है । यह कंपनी के पोर्टफोलियो में एक नया मूल्य-संवर्धित उत्पाद भी जोड़ता है और इसे अपने बैलाडीला संचालन से उत्पन्न लौह अयस्क के फाइन्स और स्लाइम्स के  इष्टतम उपयोग को सक्षम बनाता है ।

यह परियोजना एनएमडीसी की व्यापक विस्तार और विविधीकरण रणनीति का हिस्सा है, क्योंकि कंपनी लंबी अवधि में अपनी लौह अयस्क उत्पादन क्षमता को 100 मिलियन टन तक बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है ।

यह स्लरी पाइपलाइन बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों के 61 गांवों से होकर गुजरती है और इसे सड़क मार्ग से संसाधित अयस्क की आवाजाही, निकासी के वैकल्पिक तरीके प्रदान करने और रेलवे पर निर्भरता को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है । इस परियोजना ने एनएमडीसी के बचेली संचालन और नगरनार के बीच एक समर्पित लिंक को सुनिश्चित किया है ।

 

 

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs