दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

सेवा संकल्प अभियान के तहत रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

Anil Choubey 26-09-2026 21:16:13


**** 7 निजी संस्थानों के 478 पदों के लिए 778 ऑनलाइन आवेदन, 195 युवाओं ने दिया साक्षात्कार  88 युवाओं का प्राथमिक एवं 47 का अंतिम चयन, चयनित युवाओं को मौके पर मिले नियुक्ति पत्र  ****

रायपुर, 26 सितम्बर 2026///// सेवा संकल्प अभियान के तहत युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला प्रशासन द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा शासकीय आईटीआई मरवाही के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आईटीआई परिसर मरवाही में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। रोजगार मेले में जिले के युवाओं को विभिन्न निजी संस्थानों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों से जुड़ने, अपनी योग्यता के अनुरूप पदों के लिए आवेदन करने तथा सीधे साक्षात्कार देने का अवसर मिला।

478 रिक्त पदों के लिए 778 युवाओं ने किया आवेदन

रोजगार मेले में 7 निजी संस्थानों द्वारा विभिन्न पदों के लिए कुल 478 रिक्तियों की जानकारी उपलब्ध कराई गई थी। इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए युवाओं ने ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया। कुल 778 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए, जिससे जिले के युवाओं में रोजगार के प्रति रुचि और निजी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों को लेकर उत्साह का पता चलता है।

साक्षात्कार में शामिल हुए 195 युवा

रोजगार मेले में आवेदन करने वाले युवाओं को नियोजकों के समक्ष अपनी योग्यता और कौशल प्रस्तुत करने का अवसर मिला। मेला स्थल पर कुल 195 युवाओं ने विभिन्न निजी संस्थानों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार दिया। नियोजकों द्वारा युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता, कौशल और संबंधित पदों के लिए उनकी उपयुक्तता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई।

88 युवाओं का प्राथमिक चयन, 47 का अंतिम चयन

रोजगार मेले के दौरान विभिन्न नियोजकों द्वारा 88 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया, जबकि 47 युवाओं का अंतिम चयन किया गया। अंतिम रूप से चयनित युवाओं को कार्यक्रम स्थल पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। शेष नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों के अंतिम चयन की प्रक्रिया जारी है। इससे रोजगार मेले में शामिल युवाओं को आगे रोजगार प्राप्त करने की उम्मीद भी बनी हुई है।

चयनित युवाओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक संचालक कौशल विकास प्राधिकरण श्रीमती आकांक्षा पाण्डेय ने अंतिम रूप से चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोजगार का अवसर मिलने के साथ-साथ युवाओं के लिए अपने कौशल और प्रतिभा को आगे बढ़ाने का भी अवसर है। उन्होंने युवाओं को अपने कार्यक्षेत्र में निरंतर सीखने, मेहनत करने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

एक मंच पर मिले युवा और निजी संस्थान

रोजगार मेले की खासियत यह रही कि रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं और निजी क्षेत्र के नियोजकों को एक ही मंच पर आने का अवसर मिला। युवाओं को अलग-अलग संस्थानों में जाकर रोजगार की तलाश करने के बजाय एक ही स्थान पर विभिन्न पदों और संस्थानों की जानकारी मिली। वहीं निजी संस्थानों को भी स्थानीय स्तर पर योग्य और प्रशिक्षित युवाओं से सीधे संपर्क करने का अवसर प्राप्त हुआ।

कौशल प्रशिक्षण प्राप्त हितग्राहियों को मिले प्रमाण पत्र

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत क्रियान्वयन संस्था कैरियर ज़ोन एजुकेशनल सोसायटी द्वारा प्रशिक्षित जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के हितग्राहियों को प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके कौशल की औपचारिक पहचान सुनिश्चित की गई। उन्हें प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और कौशल का उपयोग रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कौशल से रोजगार की ओर बढ़ते कदम

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित रोजगार मेला युवाओं को कौशल विकास से रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। रोजगार मेले में युवाओं को न केवल नौकरी के अवसरों की जानकारी मिली, बल्कि उन्हें सीधे नियोजकों के सामने अपनी योग्यता प्रस्तुत करने और चयन प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर भी मिला।

जिला प्रशासन द्वारा कौशल विकास और रोजगार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के प्रयासों से जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोज…

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs