दिव्य-दूत

NMDC commissions Rs 5,427 crore Iron ore processing plant, slurry pipeline and pellet plant in Bastar, Chhattisgarh NMDC's CSR funding supports its infrastructure and continued operations. Aastha Gurukul is transforming lives in Dantewada. असम को 3,200 मेगावॉट की नई ऊर्जा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अदाणी पावर प्रोजेक्ट की नींव Training of Trainers Programme on Master Circulars and Vigilance Manual 2026 अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव >> मुख्यमंत्री साय विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी >> रजत बंसल आयुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ “Dr. B.R. Ambedkar reminded us that ‘liberty, equality and fraternity’ are not separate ideals” >>, Amitav Mukherjee, CMD, NMDC AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है >>> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय NMDC के डायरेक्टर फाइनेंस अनुराग कपिल ने पदभार संभाला। एएएचएल और ब्लिंकिट ने मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू की भारत की पहली 'इन-टर्मिनल' क्विक कॉमर्स सेवा APSEZ Crosses 500 MillionTonnes Cargo Milestone, Reinforcing Its Role in India’s Growth Story प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार >> मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Rare Earth Elements Minerals are at the heart of energy security, defence, capability and efforts to build a truly self-reliant India >>> Amitava Mukherjee CMD, NMDC जिन्दल स्टील को ओडिशा में दो लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए बोलीदाता घोषित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात

महासमुंद में जगमगाएंगे सेवा और संकल्प के 6 लाख दीप, ‘आशीर्वाद का दीया’ बनेगा जनभागीदारी का भव्य उत्सव

Anil Choubey 14-09-2026 21:08:23


***** मंदिरों, चौक-चौराहों, ग्राम पंचायतों, पीडीएस भवनों और अमृत सरोवरों सहित जिलेभर के प्रमुख स्थलों पर एक साथ होगा दीप प्रज्ज्वलनप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित अभियान में हर घर दीप जलाने का आह्वान ****

रायपुर, 14 सितंबर 2026/ सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से  सेवा संकल्प अभियान  के तहत महासमुंद जिले में 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलेभर में करीब 6 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा  को समर्पित यह आयोजन जिले में जनभागीदारी के एक बड़े उत्सव का स्वरूप लेगा।

कार्यक्रम का मुख्य आयोजन अटल परिसर, महासमुंद  में होगा, जहां लगभग  8 हजार दीपों  से परिसर को रोशन किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के प्रमुख मंदिरों, चौक-चौराहों, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, पंचायत भवनों, पीडीएस भवनों, अमृत सरोवरों, ग्रामीण बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से  हर घर एक दीया  जलाकर इस जनअभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

एक साथ रोशन होंगे जिले के प्रमुख स्थल

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर की शाम महासमुंद जिले में सेवा और संकल्प की सामूहिक रोशनी दिखाई देगी। कार्यक्रम के लिए समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। शाम  5 बजे से 6 बजे तक विभिन्न चिन्हित स्थलों पर साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था तथा ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था पूरी की जाएगी। इसके बाद  6 बजे से 6: 30 बजे तक  दीप प्रज्ज्वलन की तैयारी एवं रंगोली प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूह की दीदियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।  शाम 7 बजे  जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी चिन्हित शहरी चौक, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों और मोहल्लों में एक साथ सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। हजारों दीपों से जगमगाता महासमुंद सेवा, संकल्प, सुशासन और जनभागीदारी का संदेश देगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में जलेंगे 5.51 लाख से अधिक दीप

कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में  5 लाख 51 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रत्येक शासकीय प्रतिष्ठान, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के आवास, अमृत सरोवर, पंचायत भवन, पीडीएस भवन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे।

विकासखंडवार दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।  महासमुंद में लगभग 1 लाख 5 हजार, बसना में 1 लाख 2 हजार, पिथौरा में 1 लाख 26 हजार, बागबाहरा में 1 लाख 11 हजार तथा सरायपाली में 1 लाख 7 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस प्रकार अकेले ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 5 लाख 51 हजार दीपों से सेवा और संकल्प की रोशनी बिखरेगी।

वहीं नगरीय क्षेत्रों में  बसना, पिथौरा, तुमगांव एवं सरायपाली में लगभग 20 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में प्रारंभिक रूप से लगभग ’’5 लाख 83 हजार दीप’’ प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जनभागीदारी के माध्यम से इस संख्या को बढ़ाकर  करीब 6 लाख दीप  तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

टास्कफोर्स और नोडल अधिकारियों ने संभाली तैयारियों की कमान

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद  ने टास्कफोर्स एवं सभी नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां 16 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रभारी कलेक्टर ने कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी से सफल बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जिले के प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को चिन्हित स्थलों पर दीप, प्रकाश, साज-सज्जा, रंगोली, बैठक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

आशीर्वाद के दीप से रोशन होगा सेवा और संकल्प का संदेश

आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का उद्देश्य केवल दीप प्रज्ज्वलन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से सेवा, समर्पण, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को जन-…

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :

ADs